CSK vs RCB Controversy: आईपीएल 2026 के बीच मैदान के बाहर एक नया विवाद खड़ा हो गया है। सीएसके ने आरसीबी के खिलाफ मैच के दौरान एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में डीजे (म्यूजिक) और उसके कमेंट्स को लेकर बसीसीआई सेऔपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। रिपोर्ट के मुताबिक, सीएसके मैनेजमेंट का मानना है कि मैच के दौरान हुई घटनाएं खेल भावना के खिलाफ और अपमानजनक थीं। इस विवाद ने दोनों टीमों के फैंस के बीच भी नई बहस और तनाव पैदा कर दिया है।
सीएसके की मुख्य आपत्ति उस वायरल गाने को बजाने पर है, जिसके बोल ‘डोसा, इडली, सांभर, चटनी’ हैं। यह गाना अक्सर सोशल मीडिया पर दक्षिण भारतीयों से जुड़े स्टीरियोटाइप वाले मीम्स में इस्तेमाल होता रहा है। सीएसके का कहना है कि मैच के दौरान इस ट्रैक को बजाना खेल भावना के अनुरूप नहीं था और इससे टीम की छवि पर नकारात्मक असर पड़ा, जिसे उन्होंने अपमानजनक माना है।
सीएसके के मैनेजिंग डायरेक्टर कासवी विश्वनाथन ने इस मुद्दे पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आमतौर पर डीजे अपनी घरेलू टीम का समर्थन करने के लिए होते हैं, लेकिन चिन्नास्वामी स्टेडियम में स्थिति अलग रही। उन्होंने आरोप लगाया कि खिलाड़ियों के खिलाफ व्यक्तिगत टिप्पणियां की गईं, जिसे लेकर बीसीसीआई को पत्र लिखकर जांच की मांग की गई है। मैनेजमेंट इस बात से भी नाराज है कि जब सीएसके के खिलाड़ी आउट होकर पवेलियन लौट रहे थे, तब DJ की कुछ टिप्पणियां अपमानजनक थीं। अधिकारियों का कहना है कि DJ का काम माहौल बनाना है, न कि प्रतिद्वंद्वी टीम को नीचा दिखाना या उनका अपमान करना।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…