ओडिशा

ओडिशा में चिप्स पैकेट बना ‘बम’, 8 साल के मासूम की एक आंख की रोशनी हमेशा के लिए गई

Chips Packet Explosion: ओडिशा के बलांगीर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। टिटलागढ़ थाना क्षेत्र के शागरदघाट गांव में महज एक चिप्स का पैकेट आठ साल के बच्चे के लिए जिंदगी भर का दर्द बन गया। गैस चूल्हे के पास जाते ही पैकेट में ऐसा जोरदार विस्फोट हुआ कि मासूम की एक आंख पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित बच्चा लब हरपाल का बेटा है। वह गांव की दुकान से चिप्स लेकर घर लौटा था। ट्यूशन से लौटने के बाद जैसे ही वह चिप्स खाने लगा, उसी दौरान उसकी मां रसोई में खाना बना रही थीं। गैस चूल्हा जल रहा था और मां कुछ देर के लिए पानी लेने बाहर चली गईं। इसी बीच बच्चा चूल्हे के पास पहुंच गया। अचानक चिप्स का पैकेट आग के संपर्क में आया और तेज धमाके के साथ फट गया। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि उसका सीधा असर बच्चे के चेहरे पर पड़ा। धमाके में उसकी आंख बुरी तरह घायल हो गई। बच्चे की चीख सुनकर मां दौड़ती हुई रसोई में पहुंचीं तो बेटे को खून से लथपथ हालत में देखा।

नहीं बची बच्चे की आँख

परिजन तुरंत बच्चे को अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद साफ कर दिया कि आंख को बचाना संभव नहीं है। यह सुनते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मां भानुमति हरपाल का कहना है कि बच्चों के लिए बनाए जाने वाले खाद्य उत्पाद इतने खतरनाक कैसे हो सकते हैं कि आग के पास जाते ही बम की तरह फट जाएं।

चिप्स बनानेवाली कंपनी के खिलाफ FIR

घटना से आक्रोशित परिवार ने चिप्स निर्माता कंपनी के खिलाफ टिटलागढ़ थाने में FIR दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पैकेट की गुणवत्ता, सामग्री और विस्फोट की वजह की गहन जांच शुरू कर दी है। यह हादसा अब खाद्य सुरक्षा और पैकेजिंग पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

ये भी पढ़ें: बिहार में दही-चूड़ा से उठा सियासी तूफान! कांग्रेस के भोज में नहीं दिखा एक भी विधायक, JDU ने बताया टूट का संकेत

Shagun Chaurasia

Recent Posts

साहिल वाकोडे केस के बाद IIT बॉम्बे में बढ़ा तनाव, परीक्षाएं टलीं; सांसद वर्षा गायकवाड़ हिरासत में

IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…

4 minutes ago

अफगानिस्तान पर PAK की एयरस्ट्राइक से रूस नाराज, तालिबान बोला- माकूल जवाब देंगे

Pakistan Afghanistan Airstrike: पाकिस्तान ने गुरुवार तड़के अफगानिस्तान में 10 ठिकानों पर एयर और ड्रोन…

23 minutes ago

Asian Games 2026: भारत ने हॉकी में दिखा या दम, दक्षिण कोरिया को 8-2 से हराकर दर्ज की लगातार तीसरी जीत

India vs South Korea Asian Games: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का…

42 minutes ago

Iran की US को चेतावनी, अगला हमला हुआ तो हिंद महासागर तक फैल सकता है युद्ध

Iran US War Indian Ocean: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़े तनाव के बीच ईरान…

1 hour ago

हरियाणा सिविल सचिवालय से फिरोजपुर के स्कूल तक, कई जगह बम धमाके की धमकी

Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…

1 hour ago

हवा साफ करने में खर्च हुए ₹574 करोड़, फिर भी मुंबई की AQI रैंकिंग गिरी

Mumbai: मुंबई की साफ हवा रैंकिंग में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है,…

1 hour ago