अध्यात्म

मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं का गंगा स्नान शुरू ….

हरिद्वार और प्रयागराज संगम में सुरक्षा के बीच श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई डुबकी, जानें किस तरह से मनाई जा रही है मकर संक्रांति

Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति पर हरिद्वार में गंगा स्नान के लिए श्रद्धालु बुधवार सुबह 4 बजे से घाटों पर पहुंच रहे हैं। इस साल अधिकांश पंचांगों के अनुसार, सूर्य आज यानी 14 जनवरी को दोपहर 3:13 बजे मकर राशि में प्रवेश कर रहे हैं। वहीं, बनारस के कुछ पंचांगों का मानना है कि यह प्रवेश रात 9:19 बजे होगा। यही कारण है कि मकर संक्रांति 2 दिन मनाया जा रहा है। शास्त्रों के मुताबिक, मकर संक्रांति पर गंगा में डुबकी की परंपरा के साथ दान-पुण्य का भी विधान है।

CCTV से हरिद्वार में हो रही है श्रद्धालुओं की सुरक्षा की मॉनीटरिंग

आस्था की दृष्टि से हरिद्वार में गंगा स्नान महत्वपूर्ण माना जाता है। यहां श्रद्धालु बुधवार सुबह से ही स्नान के लिए पहुंच रहे है। ऐसे में स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा के नजरिये से एहतिहात बरतते हुए पीएसी की 3 कंपनियों में 400 जवानों क तैनाती की है। मेला क्षेत्र की सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है। वहीं, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शहर में भारी वाहनों पर रोक लगाई गई है।

प्रयागराज संगम में सुबह 7 बजे तक 2 लाख श्रद्धालुओं ने किया स्नान

ठंड के बीच मकर संक्रांति पर प्रयागराज संगम में स्नान के लिए श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया है। जानकारी के मुताबिक प्रयागराज संगम माघ मेले में सुबह 7 बजे तक 2 लाख लोगों ने स्नान किया है। घाटों पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन ने पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई है। अब तक संगम नोज पर प्रशासनिक अधिकारी की मौजूदगी के चलते शांतिपूर्ण स्नान के बाद श्रद्धालुओं को घाटों से हटवाया जा रहा है।

गंगा स्नान के बाद इनका करें दान

मकर संक्रांति पर स्नान के बाद श्रद्धालुओं को तिल, कंबल, खिचड़ी, गुड़ कच्चा चावल और उड़द दाल के अलावा अन्न-धन का दान करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि स्नान, ध्यान और दान से साधक पर भगवान विष्णु की कृपा बरसती है।

ऐसे करें पर घर पर माघ स्नान

किसी कारणवश अगर आप गंगा या नदी में स्नान नहीं कर पाते हैं तो आप इस दिन घर पर ही नहाने के पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान कर सकते हैं। माना जाता है कि इससे भी आपको पुण्य की प्राप्ति होगी।

Shagun Chaurasia

Recent Posts

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

24 minutes ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

38 minutes ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

1 hour ago

कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बड़ा मोड़, बेटे सुब्रत ने कबूली पिता की हत्या; पत्नी को बताया बेगुनाह

Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…

2 hours ago

साहिल वाकोडे केस के बाद IIT बॉम्बे में बढ़ा तनाव, परीक्षाएं टलीं; सांसद वर्षा गायकवाड़ हिरासत में

IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…

2 hours ago

अफगानिस्तान पर PAK की एयरस्ट्राइक से रूस नाराज, तालिबान बोला- माकूल जवाब देंगे

Pakistan Afghanistan Airstrike: पाकिस्तान ने गुरुवार तड़के अफगानिस्तान में 10 ठिकानों पर एयर और ड्रोन…

2 hours ago