बिहार चुनाव

ग्रेटर नोएडा में चिराग पासवान : छात्रों को पढ़ाया राजनीति का पाठ, बोले- बिहार चुनाव…

Bihar assembly elections : ग्रेटर नोएडा के एक निजी कॉलेज में शुक्रवार को बिहार के लोकप्रिय नेता चिराग पासवान पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने छात्रों के साथ संवाद किया। कुछ दिनों में बिहार विधानसभा चुनाव आने वाले हैं। इसको लेकर पक्ष-विपक्ष हर तरफ हलचल मची हुई है। आज ही चिराग पासवान का बिहार में बढ़ते अपराधों को लेकर एक बयान ने खूब बवाल मचा रहा है। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा है कि राज्य में अपराध पूरी तरह बेकाबू हो गया है और इसे रोकना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि मुझे दुख है कि मैं ऐसी सरकार का समर्थन कर रहा हूं जहां अपराधों पर कोई नियंत्रण नहीं है। चिराग की बात करें तो उन पर इस वक्त सभी की नजर है।

ग्रेटर नोएडा के एक समारोह में हुए शामिल

केंद्रीय मंत्री व लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने शुक्रवार ग्रेटर नोएडा के एक समारोह में कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि विद्यार्थी सिर्फ आलोचक बनकर न बैठें, बल्कि भारत की प्रगति में सक्रिय भागीदार बनें। युवा भारत का अगला अध्याय नहीं हैं, वे आज की सुर्खियां हैं। आपके विचार, आपकी ऊर्जा, आपका साहस यही भारत को उठने की ताकत देता है।

भारत का उदय युवाओं से शुरू-चिराग पासवान

चिराग पासवान ने बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर छात्र संसद का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत का उदय युवाओं से शुरू होता है। उन्होंने राजनीतिक विरासत को संभालने से लेकर बॉलीवुड में संक्षिप्त यात्रा तक के अपना सफर विद्यार्थियों से साझा किया। कार्यक्रम को छात्र संसद के संस्थापक अधिवक्ता कुनाल शर्मा, अंशु अग्रवाल, प्रो. डा. प्रीति बजाज समेत अन्य लोगों ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में लगभग पांच हजार छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

 

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

3 minutes ago

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

4 minutes ago

हरियाणा के बावल इंडस्ट्रियल एरिया में आग का कहर, सेक्टर-3 की दो कंपनियां राख; घंटों मशक्कत के बाद पाया गया काबू

Bawal Sector 3 Fire News: रेवाड़ी के बावल औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार देर रात अचानक…

27 minutes ago

एशियन गेम्स 2026 में भारत के निशानेबाजों का जलवा, गोल्ड के साथ बनाया नया एशियाई रिकॉर्ड

India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…

1 hour ago

Gold Price Today: फिर सस्ता हुआ सोना, दिल्ली में 24 कैरेट का भाव ₹1,52,820

Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…

1 hour ago

दारोगा भर्ती परीक्षा में फिर उठे सवाल, खगौल सेंटर पर समय से पहले खुली प्रश्न पुस्तिकाओं की सील

Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…

2 hours ago