Chitrakoot Gang Rape Case: चित्रकूट के देवांगना एयरपोर्ट घाटी में 20 वर्षीय छात्रा से कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। यूपी पुलिस की स्पेशल टीम और स्थानीय पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी जितेंद्र उर्फ भोला को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि जवाबी कार्रवाई में बहिलपुरवा थाने का सिपाही राघवेंद्र भी घायल हुआ। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया।
यह वारदात 22 जुलाई को हुई थी। मध्य प्रदेश के सतना जिले की 20 वर्षीय छात्रा अपने 17 वर्षीय दोस्त के साथ एयरपोर्ट घाटी के पास घूम रही थी। तभी बाइक सवार तीन युवकों ने खुद को वनकर्मी बताकर दोनों को ब्लैकमेल करना शुरू किया। पैसे देने से इनकार करने पर आरोपियों ने युवक की पिटाई कर उसके हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद दो आरोपी छात्रा को झाड़ियों में ले गए और कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारपीट और धमकी देकर आरोपी फरार हो गए। पीड़ित युवक ने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी।
एसपी अरुण कुमार सिंह के निर्देश पर तीन विशेष टीमें गठित की गईं और बांदा, चित्रकूट व प्रयागराज की SOG टीमों को भी जांच में लगाया गया। ब्लाइंड केस में पुलिस ने CCTV फुटेज, इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और मुखबिरों की मदद से 48 घंटे में तीनों आरोपियों की पहचान कर ली। पीड़ितों ने भी तस्वीरों से उनकी पहचान की। आरोपियों पर पहले 25 हजार और फिर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया।
पुलिस को जितेंद्र के भरतकूप थाना क्षेत्र के मड़फा जंगल में छिपे होने की सूचना मिली। घेराबंदी के दौरान उसने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके बाद जवाबी गोलीबारी में उसके पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। मौके से 315 बोर के दो अवैध तमंचे, कारतूस और वारदात में इस्तेमाल हीरो HF डीलक्स बाइक बरामद हुई। एसपी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है और फरार दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
ये भी पढ़े: सिद्धारमैया का बड़ा ऐलान, नहीं लड़ेंगे 2028 का विधानसभा चुनाव; बोले- जनता की आवाज उठाता रहूंगा
India vs South Korea Asian Games: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का…
Iran US War Indian Ocean: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़े तनाव के बीच ईरान…
Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…
Mumbai: मुंबई की साफ हवा रैंकिंग में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है,…
Pakistan Row: अमेरिका में पाकिस्तान को लेकर वायरल हो रहे ‘चोर आया’ पोस्टरों की तस्वीरों…
Kanpur Businessman Murder: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या के मामले में पुलिस…