Chitrakoot NEET Student Gang Rape: उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में NEET की तैयारी कर रही 20 वर्षीय छात्रा के साथ कथित गैंगरेप की घटना से पूरे इलाके में आक्रोश और दहशत का माहौल है। वारदात के 48 घंटे से ज्यादा समय बीतने के बावजूद आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
घटना 22 जुलाई 2026 की दोपहर की बताई जा रही है। NEET की तैयारी कर रही छात्रा अपने 17 वर्षीय दोस्त के साथ बाइक से देवांगना एयरपोर्ट के पास जंगल घूमने गई थी। दोनों झाड़ियों के बीच बैठे थे, तभी बाइक सवार तीन युवक वहां पहुंचे। आरोप है कि युवकों ने खुद को वन विभाग का कर्मचारी बताकर दोनों को डराया और ब्लैकमेल करते हुए पैसे मांगे।
पैसे देने से इनकार करने पर आरोपियों ने दोनों के साथ मारपीट की। इसके बाद 17 वर्षीय लड़के के हाथ-पैर बांधकर उसे एक आरोपी की निगरानी में छोड़ दिया गया। वहीं, दो आरोपी छात्रा को जबरन झाड़ियों के अंदर ले गए और कथित तौर पर बारी-बारी से उसके साथ गैंगरेप किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की गई।
वारदात के बाद छात्रा का दोस्त किसी तरह आरोपियों के चंगुल से निकल गया और तुरंत 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी जान से मारने की धमकी देकर जंगल का फायदा उठाते हुए फरार हो गए। पीड़िता की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए ADG प्रयागराज जोन ज्योति नारायण और DIG राजेश एस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। DIG खुद चित्रकूट में रहकर जांच की निगरानी कर रहे हैं। आरोपियों की तलाश में बांदा, चित्रकूट और प्रयागराज पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं।
जांच के दौरान CCTV फुटेज में बाइक सवार तीन संदिग्ध नजर आए हैं। SP अरुण कुमार सिंह के मुताबिक, संदिग्धों की पहचान की प्रक्रिया अंतिम चरण में है और पुलिस लगातार दबिश दे रही है। उन्होंने जल्द मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है।
चित्रकूट में 10 दिनों के भीतर गैंगरेप की दो घटनाओं से लोगों में भारी नाराजगी है। मामले को गंभीरता से लेते हुए उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा भी चित्रकूट पहुंचीं। उन्होंने पुलिस अधिकारियों और जांच अधिकारियों को तलब कर मामले में सख्ती से कार्रवाई के निर्देश दिए और लापरवाही पर कड़ी फटकार लगाई।
ये भी पढ़े: NEET Paper Leak विवाद: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से सरकार का इनकार, CJP का प्रदर्शन जारी
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…