West Bengal Re-poll: चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में दो विधानसभा क्षेत्रों के 15 पोलिंग बूथों पर दोबारा मतदान कराने का बड़ा फैसला लिया है। 29 अप्रैल को दूसरे चरण की वोटिंग के दौरान गड़बड़ी और छेड़छाड़ की शिकायतों के बाद मगराहाट पश्चिम और डायमंड हार्बर के इन बूथों की वोटिंग रद्द कर दी गई है। अब यहां 2 मई को फिर से मतदान कराया जाएगा। यह निर्णय रिटर्निंग ऑफिसर और चुनाव पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट के आधार पर लिया गया है। आयोग ने निर्देश दिया है कि क्षेत्र में इसकी जानकारी ठीक से दी जाए और सभी उम्मीदवारों को लिखित रूप से सूचित किया जाए।
पोलिंग बूथों पर दोबारा वोटिंग के लिए सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे का समय निर्धारित किया गया है।
राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी मनोज अग्रवाल के अनुसार दूसरे चरण की वोटिंग के दौरान EVM से छेड़छाड़ से जुड़े 77 मामले सामने आए हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाया है कि कुछ स्थानों पर “कमल” चुनाव चिन्ह वाले बटन को टेप से ढक दिया गया, जिससे मतदाता उस विकल्प पर वोट नहीं कर पा रहे थे और इस घटना के लिए उन्होंने तृणमूल कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है। बीजेपी नेता अमित मालवीय ने यह भी दावा किया कि टीएमसी पहले भी इसी तरह की रणनीति अपनाकर अभिषेक बनर्जी को डायमंड हार्बर लोकसभा सीट से चुनाव जिताने में मदद कर चुकी है।
Trump White House Media Ban: अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के CNN, MS NOW और…
Shah Rukh Khan Net Worth: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान एक बार फिर भारत के…
Silver Price Today: चांदी की कीमतों में आज नरमी देखने को मिली है। भारत में…
Vande Bharat Chair Car: वंदे भारत ट्रेन के नए चेयर कार रेक ने हाई-स्पीड ट्रायल…
jamshedpur Marine Drive Accident: झारखंड के जमशेदपुर में गुरुवार तड़के रफ्तार का कहर देखने को…
IPL 2027 Auction: आईपीएल 2027 की नीलामी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। भारतीय…