देश

संविधान और संसद को लेकर जारी बहस के बीच CJI का जवाब…बताया कौन है ज्यादा ताकतवर

Constitution or Parliament debate : न्यायपालिका-कार्यपालिका के बीच बढ़ते टकराव और सांसद- संविधान में कौन बड़ा, की लड़ाई के बीच  भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) बीआर गवई ने कहा है कि संसद नहीं, बल्कि संविधान सर्वोच्च है. अमरावती में बार एसोसिएशन द्वारा आयोजित एक सम्मान समारोह में बोलते हुए न्यायमूर्ति गवई ने कहा कि  कई लोग कहते और मानते हैं कि संसद सर्वोच्च है लेकिन मेरे अनुसार भारत का संविधान सर्वोच्च है.उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के तीनों अंग कार्यपालिका, विधायिका और न्यायपालिका  संविधान के तहत काम करते हैं.

CJI ने क्या कहा ?

अपनी बात की पुष्टि करते हुए न्यायमूर्ति गवई ने कहा कि संसद के पास संशोधन करने की शक्ति है लेकिन वह संविधान के मूल ढांचे में बदलाव नहीं कर सकती. संविधान की मूल संरचना सर्वोच्च न्यायालय के 1973 के ऐतिहासिक फैसले से विकसित हुआ,जो केशवानंद भारती बनाम केरल राज्य मामले में दिया गया था. बता दें कि 13 न्यायाधीशों की पीठ ने तब मामले में फैसला सुनाया था कि संविधान का मूल ढांचा अपरिवर्तनीय है और संसद द्वारा इसमें संशोधन नहीं किया जा सकता.

लोगों की राय हमारा निर्णय नहीं हो सकता : CJI

मुख्य न्यायाधीश ने इस बात पर जोर दिया कि संविधान ने न्यायाधीशों को कर्तव्य सौंपा है और इस बात को रेखांकित किया कि सरकार के खिलाफ आदेश पारित करने मात्र से कोई स्वतंत्र नहीं हो जाता. उन्होंने यह भी कहा कि केवल सरकार के खिलाफ आदेश पारित करना ही स्वतंत्रता नहीं है. हम नागरिकों के अधिकारों और संवैधानिक मूल्यों और सिद्धांतों के संरक्षक हैं. हमारे पास केवल शक्ति ही नहीं है,बल्कि हम पर एक कर्तव्य भी डाला गया है. न्यायमूर्ति गवई ने यह भी कहा कि न्यायाधीश को इस बात से निर्देशित नहीं होना चाहिए कि लोग उनके फैसले के बारे में क्या कहेंगे या क्या महसूस करेंगे. उन्होंने कहा कि हमें स्वतंत्र रूप से सोचना होगा, लोग क्या कहेंगे,यह हमारी निर्णय लेने की प्रक्रिया का हिस्सा नहीं बन सकता.

क्या है संविधान और  संसद को बहस

बता दें कि पिछले साल सर्वोच्च न्यायालय द्वारा बुलडोजर न्याय के खिलाफ  दिए गए निर्णय का बचाव करते हुए मुख्य न्यायाधीश गवई ने कहा कि आश्रय का अधिकार सर्वोच्च है. नवंबर में अपने आदेश में सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि नागरिकों की आवाज़ को उनकी संपत्ति नष्ट करने की धमकी देकर नहीं दबाया जा सकता. जिसके बाद संसद और संविधान में बड़ा कौन की बहस शुरू हो गई.

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

8 minutes ago

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

38 minutes ago

एशियन गेम्स 2026 में भारत के निशानेबाजों का जलवा, गोल्ड के साथ बनाया नया एशियाई रिकॉर्ड

India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…

2 hours ago

Gold Price Today: फिर सस्ता हुआ सोना, दिल्ली में 24 कैरेट का भाव ₹1,52,820

Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…

2 hours ago

दारोगा भर्ती परीक्षा में फिर उठे सवाल, खगौल सेंटर पर समय से पहले खुली प्रश्न पुस्तिकाओं की सील

Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…

3 hours ago