उत्तर प्रदेश

रिंकू सिंह को योगी सरकार का तोहफा, Cricket के बाद अब बनेंगे इस विभाग के अधिकारी

Uttar Pradesh News : क्रिकेट में अपना जबरदस्त प्रदर्शन देने वाले रिंकू सिंह को योगी सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। अपनी बल्लेबाजी के लिए तो रिंकू सिंह हमेशा छाये रहते हैं इस बार वह शादी से पहले मिले अपने गिफ्ट को लेकर ट्रेंड कर रहे हैं। दरअसल, यूपी सरकार ने रिंकू सिंह को बेसिक शिक्षा अधिकारी की उपाधि दे दी है। इसको लेकर बेसिक शिक्षा अधिकारी की ओर से पत्र भी जारी कर दिया गया है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि रिंकू सिंह अब आपको शिक्षा अधिकारी के रूप में नजर आने वाले हैं। राज्य सरकार की तरफ से खेल में अपना बेस्ट प्रदर्शन दिखाने वाले खिलाड़ियों के सरकार की तरफ से खेल कोटे से नौकरी दी जाती हैं। इसी के तहत इस बार रिंकू यादव को चुना गया है।

युवाओं के लिए मिसाल

रिंकू सिंह की कहानी हार्ड वर्क और सफलता से भरपूर है। उन्होंने बचपन से ही काफी संघर्ष किया है। उनका जन्म 12 अक्टूबर 1997 को अलीगढ़ के एक साधारण परिवार में हुआ था। उनके पिता खानचंद्र गैस एजेंसी में सिलेंडर वितरक के रूप में काम करते थे। रिंकू ने भी शुरू में पिता के इस काम में सहयोग किया, लेकिन क्रिकेट के प्रति जुनून ने उन्हें मैदान तक खींचा। उन्होंने अपनी प्रतिभा से सबको चौंका दिया।

IPL ने दिलाई पहचान

शुरुआती पहचान उन्हें डीपीएस स्कूल के मैदान पर इंटरनेशनल स्कूली क्रिकेट में खिताब जीतने से मिली। IPL में कदम रखते ही उनकी दुनिया बदल गई। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की ओर से खेलते हुए वर्ष 2023 में शानदार प्रदर्शन किया। उनके बल्ले की ताकत ने उन्हें देशभर में लोकप्रिय बना दिया। रिंकू ने इसके बाद भारत की ओर से टी-20 और वनडे अंतरराष्ट्रीय मैचों में भी शानदार प्रदर्शन दिखाया है।

 

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

4 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

5 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

6 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

6 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

6 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

7 hours ago