बिहार

पार्टी-परिवार से निकाले गए तेज प्रताप ऐसे लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, अखिलेश बनेंगे सारथि!

Bihar Vidhansabha Election: बिहार विधानसभा चुनाव के सरगर्मी के बीच पिछले दिनों तेज प्रताप यादव ने राजद खेमे में हड़कंप मचा दिया। उनकी कथित गर्लफ्रेंड अनुष्का यादव के साथ तस्वीरें वायरल हो गई, जिसके कारण पिता लालू यादव नाराज हो गए। लालू ने चुनाव सिर पर देखकर बेटे को परिवार और पार्टी से बाहर कर दिया। परिवार से बेदखल किए जाने के बाद तेज प्रताप का सियासी भविष्य संकट में नजर आ रहा है। ऐसे में उनके लिए अखिलेश यादव सारथि बनकर आये हैं।

साइकिल पर सवार होंगे तेज प्रताप

लालू परिवार में आपसी खींचातानी के बीच सपा मुखिया अखिलेश यादव ने तेज प्रताप यादव से वीडियो कालिंग पर बात की। तेज प्रताप ने उनसे बातचीत की जानकारी अपने एक्स अकाउंट पर शेयर की है। अखिलेश ने हाल चाल लेते हुए उनसे ये भी पूछा कि वो विधानसभा चुनाव कहां से लड़ेंगे? तेज प्रताप ने उनसे कहा कि चुनाव लड़ने से पहले वो लखनऊ जाकर अखिलेश यादव से मुलाकात करेंगे। सियासी गलियारों में चर्चा है कि क्या तेज प्रताप अब साइकिल की सवारी करेंगे?

लड़ाई में अखिलेश का साथ

तेज प्रताप ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा- आज मेरे परिवार के सबसे प्यारे सदस्यों में से एक यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी से वीडियो कॉल पर लंबी वार्ता हुई,इस दौरान बिहार के राजनीतिक हालातों पर भी चर्चा हुई। अखिलेश जी हमेशा से ही मेरे दिल के काफी करीब रहे है और आज जब मेरा हालचाल लेने के लिए उनका अचानक से कॉल आया तो ऐसा लगा जैसे मैं अपने इस लड़ाई में अकेला नही हूँ।

तेज प्रताप ऐसे लड़ेंगे चुनाव

कहा जा रहा है कि तेज प्रताप के लिए परदे के पीछे से सियासी बिछात बिछायी जा रही। तेज प्रताप यादव अपने समर्थकों से मिल रहे हैं। पटना में आम जनता के लिए दरबार लगा रहे। इससे साफ पता चलता है कि वो चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। समाजवादी पार्टी बिहार में चुनाव लड़ना चाहती है। राजद और सपा दोनों इंडिया गठबंधन के हिस्से हैं। सपा सांसद अफजाल अंसारी ने पटना में तेजस्वी यादव से मुलाकात की थी। इससे ये कयास लग रहे कि सपा 2025 विधानसभा चुनाव लड़ना चाहती है। अगर वो चुनाव लड़ती है तो तेज प्रताप को टिकट दे सकती है।

 

 

अंतिरक्ष से नमस्कार…स्पेस पहुंचकर शुभांशु शुक्ला ने भारत को भेजा मैसेज, जानिए क्या कहा

 

 

Lalit Pandit

ललित पंडित 07 वर्षों से जनहित में पत्रकारिता कर रहे है। ललित पंडित के द्वारा प्रमुखतः जनपद गौतमबुद्धनगर में जनता से जुड़े मुद्दों को उठाया गया है। जनता की आवाज को अधिकारियों तक पहुँचा कर न्याय दिलाने में ललित पंडित के द्वारा मुख्य भूमिका निभाई गयी है। ललित पंडित के द्वारा मुख्यतः अपराध से संबंधित खबरें कवर कर पीड़ितों को न्याय दिलाने में मुख्य भूमिका निभाई है। ललित पंडित ने अपना पत्रकारिता कैरियर 2014 में चैनल वन न्यूज़ के साथ शुरू किया। सन 2017 में ललित पंडित पंजाब केसरी के साथ जुड़े व गौतमबुद्धनगर संवाददाता के रूप में सेवाएं दी। सन 2019 में ललित पंडित ने प्रतिष्टित नेशनल न्यूज चैनल टीवी9 भारतवर्ष जॉइन किया। 2020 से ललित पंडित न्यूज़1 इंडिया के साथ गौतमबुद्धनगर वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर कार्यरत रहे हैं। वर्तमान में ललित पंडित न्यूज़ इंडिया 24x7 में कार्यरत हैं।

Recent Posts

दिल्ली में 11 KM लंबा छठ घाट तैयार, नितिन नवीन ने किया उद्घाटन; साफ पानी से लेकर CCTV तक की सुविधा

Delhi Munak Canal Chhath Ghat: दिल्ली में छठ पूजा की तैयारियों के बीच राजधानी का…

36 minutes ago

IIT खड़गपुर में शुरू होगी MD की पढ़ाई, 6 स्पेशलाइजेशन में मिलेंगी 12 सीटें

IIT Kharagpur MD Admission 2026: IIT खड़गपुर ने मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल…

1 hour ago

Chhath Puja 2026: 13 नवंबर से शुरू होगा छठ महापर्व, जानें नहाय-खाय से पारण तक चार दिनों का पूरा कैलेंडर

Chhath Puja 2026 Calendar: छठ पूजा आस्था, तपस्या और प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने…

2 hours ago

15 राउंड फायरिंग के बाद बोला ‘हैप्पी दिवाली’: पार्किंग विवाद में फरीदाबाद हत्याकांड CCTV में कैद

Faridabad: हरियाणा के फरीदाबाद में पूर्व Tech Mahindra अधिकारी परमजीत धनखड़ की हत्या से पहले…

2 hours ago

यूपी चुनाव 2027: ओवैसी-चंद्रशेखर आजाद ने बनाया ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’, यूपी की सभी सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

Owaisi Chandrashekhar Azad Alliance: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले नया राजनीतिक…

3 hours ago