उत्तर प्रदेश

यूपी में कर्ज में डूबे परिवार ने उठाया खौफनाक कदम, पत्नी और दो बेटियों के साथ खाया जहर.. मौत

Uttar Pradesh News : किसी के कर्ज लेना तो आसान होता है लेकिन उसको चुकाना उतना ही मुश्किल हो जाता है। हमारे देश में कर्ज के चलते कई लोग अपनी जान दे देते हैं। ताजा मामला यूपी के बिजनौर जिले से सामने आया है जिसमें एक युवक ने अपनी पत्नी और दो बेटियों के साथ जहर खा लिया। जिसके बाद मां और बेटी की मौत हो गई जबकि पिता और छोटी बेटी की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस के मुताबिक, गुरुवार को थाना नूरपुर के टेंडरा गांव में बुधवार रात 46 वर्षीय पुखराज, उसकी पत्नी रमेशिया (41), बड़ी बेटी अनीता (19) और छोटी बेटी सुनीता (17) ने जहरीला पदार्थ खा लिया। रमेशिया और अनीता की मौत हो गई, जबकि पुखराज और सुनीता को इलाज के लिए मेरठ भेजा गया है।

कैसे हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, पुखराज टेंडरा के रहने वाले हैं। आर्थिक तंगी के चलते उसने एक प्राइवेट कंपनी से छह लाख रुपये का कर्ज लिया था। पैसा वापस न कर पाने की वजह से कंपनी के लोग घर आकर बार-बार परेशान करते थे। इसी के चलते पुखराज ने परिवार के साथ यह कदम उठाया। इसमें यह भी आरोप है कि घटना की जानकारी देने के बावजूद एम्बुलेंस देरी से पहुंची, जिससे घायलों की हालत और बिगड़ती चली गई। घटना के वक्त पुखराज की सबसे बड़ी बेटी पूनम (22) अपने ससुराल ताजपुर में थी, जबकि बेटा सचिन (25) घटना के समय मजदूरी के लिए बाहर गया हुआ था। घटना के बाद गांव और परिजनों में मातम पसरा है।

क्या बोली पुलिस

पुलिस के मुताबिक, पुखराज पर 6 लाख रुपये का कर्ज था जिसे लेकर देनदारों के दबाव से परिवार परेशान रहता था। पुखराज मजदूरी करके अपने परिवार का गुजारा कर रहा था। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच कर रही है और दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की बात कही है। मां और बेटी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

3 minutes ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

47 minutes ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

1 hour ago

6 दिन में 823 करोड़ के पार पहुंची ‘रामायण’, दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल

Ramayana Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' बॉक्स ऑफिस…

2 hours ago

दिवाली पर पटाखों के समर्थन में उतरे योगी आदित्यनाथ; बोले- चिंता करने की जरूरत नहीं, प्रदूषण अपने आप कम हो जाएगा

Yogi Adityanath on Diwali Pollution: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धनतेरस और दिवाली…

3 hours ago