Kedarnath Helicopter Crash: उत्तराखंड के केदारनाथ में हुए हेलीकॉप्टर क्रैश में 23 माह के एक बच्चे समेत 7 लोगों की मौत हो गई है। घटना के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने चार धाम यात्रा हेलीकॉप्टर सर्विस पर रोक लगा दी है। उन्होंने कहा कि हेलीकॉप्टर सर्विस के संचालन के लिए सख्त नियम बनाए जाएंगे। अब उड़ान से पहले हेलीकॉप्टर की तकनीकी स्थिति की जांच और मौसम की सटीक जानकारी लेना अनिवार्य कर दिया जाएगा।
शुरुआती जानकारी में खराब मौसम हादसे का कारण बताया जा रहा। क्रैश हुआ हेलीकॉप्टर आर्यन एविएशन कंपनी का है। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर कहा है कि रुद्रप्रयाग में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर मिली। एसडीआरएफ, स्थानीय प्रशासन एवं अन्य रेस्क्यू दल राहत एवं बचाव कार्यों में लग गए हैं। आपको बता दें कि 8 दिन पहले भी रुद्रप्रयाग में हेलीकॉप्टर की सड़क पर आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी थी।
इस दर्दनाक हादसे में जिन 7 लोगों की मौत हुई है, उसमें एक 23 महीने का बच्चा भी है। महाराष्ट्र का जयसवाल परिवार बच्चे के साथ केदारनाथ आया था। दो स्थानीय लोग विनोद नेगी और विक्रम सिंह रावत का नाम मृतकों में शामिल हैं। कैप्टन राजीव, राज कुमार जयसवाल, श्रद्धा जयसवाल, काशी जयसवाल, विनोद, विक्रम सिंह, तुष्टि सिंह के शवों के बुरी तरह से जले होने की सूचना है।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…