Categories: Others

फ्लाइट में यात्रियों को नहीं पसंद…फिर भी बढ़ सकती है इस सीट की डिमांड ! अहमदाबाद विमान हादसे से भी है कनेक्शन

नई दिल्ली। गुरुवार को अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट एक भीषण हादसे का शिकार हो गई. बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान टेकऑफ के चंद सेकंड बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस विमान में 230 यात्री और 12 क्रू मेंबर्स सहित कुल 242 लोग सवार थे. इस हादसे में 241 लोगों की मौत हो गई लेकिन इस हादसे में चमत्कारिक रूप से एक यात्री की जान बच गई.

सीट नंबर 11A की चर्चा

अहमदाबाद प्लेन हादसे में बचने वाले एकमात्र यात्री का नाम विश्वास कुमार रमेश है, जो बिजनेस क्लास में सीट नंबर 11A पर बैठे थे. हैरान करने वाली बात ये है कि इस भीषण हादसे में ना सिर्फ उनकी जान बच गई बल्कि चमत्कारिक रूप से विश्वास को गंभीर चोटें भी नहीं आईं. हादसे के बाद से यह सीट नंबर 11A चर्चा का विषय बना हुआ है.

27 साल पहले भी सीट 11A से जुड़ा था एक चमत्कार

दिलचस्प बात यह है कि ऐसा ही एक चमत्कार वर्ष 1998 में थाईलैंड में हुए एक विमान हादसे के दौरान भी देखने को मिला था. उस वक्त प्रसिद्ध थाई एक्टर और सिंगर रुआंगसाक जेम्स लोयचुसाक भी विमान दुर्घटना का शिकार हुए थे लेकिन वे भी सीट 11A पर बैठे होने के कारण सुरक्षित बच निकले थे. अब जब उन्हें एयर इंडिया के हालिया हादसे की खबर मिली और पता चला कि जिंदा बचने वाला यात्री भी सीट 11A पर था तो वे स्तब्ध रह गए और अपनी बात कही.

थाई एक्टर जेम्स का सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट

थाई एक्टर जेम्स लोयचुसाक ने सोशल मीडिया पर इस संयोग का ज़िक्र करते हुए लिखा कि भारत में हुए विमान हादसे में जीवित बचा एकमात्र व्यक्ति मेरी ही सीट संख्या 11A पर बैठा था. रोंगटे खड़े हो गए. उन्होंने बताया कि 1998 के उस हादसे में वे सिर्फ 20 वर्ष के थे और थाई एयरवेज की फ्लाइट TG261 में यात्रा कर रहे थे. विमान लैंडिंग के दौरान दलदल में फंसकर क्रैश हो गया था. उस हादसे में 101 लोगों की मौत हुई थी और जेम्स सहित सिर्फ 45 यात्री बच पाए थे.

हादसे के बाद लंबे समय तक सदमे में रहे थे जेम्स

जेम्स ने यह भी बताया कि उस हादसे के बाद वे करीब 10 वर्षों तक गहरे मानसिक सदमे में रहे. फ्लाइट में चढ़ने से डरते थे,लोगों से बातचीत से बचते थे और काले बादलों को देखकर घबरा जाते थे. उन्होंने कहा कि मैं किसी को खिड़की बंद नहीं करने देता था. बाहर देखने से मुझे लगता था कि मैं स्थिति को नियंत्रित कर रहा हूं.

दो अलग-अलग विमान हादसों में एक ही सीट नंबर से जुड़े ऐसे चमत्कारिक संयोग ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. लोग सीट 11A को लकी सीट कह रहे हैं,तो कुछ इसे महज एक इत्तेफाक मान रहे हैं. लेकिन एक बात साफ है इन हादसों में जिंदा बचे दोनों यात्रियों की कहानी के बाद से इस सीट की डिमांड बढ़ने वाली है.

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

दिल्ली अक्षरधाम में अन्नकूट महोत्सव, भगवान स्वामिनारायण को चढ़ाए गए 1,256 सात्विक व्यंजन

Delhi Akshardham Annakut Mahotsav 2026: नई दिल्ली, 10 नवंबर 2026: दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर…

4 hours ago

इबोला से जूझ रहे कांगो में ISIS से जुड़े आतंकियों का हमला, 180 मरीज अस्पताल छोड़कर भागे; 33 लोगों की मौत

Congo Ebola Attack: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) के पूर्वी हिस्से में इबोला…

6 hours ago

शहडोल में दर्दनाक हादसा, पुलिस की गाड़ी देखकर तालाब में कूदे 4 किशोर; 3 की मौत, परिवारों को 4-4 लाख की मदद

Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल में एक दर्दनाक हादसे में तीन किशोरों की तालाब…

7 hours ago

बुल्गारिया में भीषण सड़क हादसा, 50 गाड़ियां आपस में टकराईं; 11 लोगों की मौत, 48 घायल

Bulgaria Road Accident: यूरोपीय देश बुल्गारिया में मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण भीषण सड़क…

7 hours ago

सोनिया गांधी के खुलासे पर शर्मिष्ठा मुखर्जी का पलटवार, बोलीं- PM बनने की महत्वाकांक्षा रखना अपराध नहीं

Sonia Gandhi Pranab Mukherjee PM Ambition: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा Belonging:…

7 hours ago

गुजरात में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, एक कोच का शीशा टूटा; यात्री सुरक्षित

Vande Bharat Express Stone Pelting: गुजरात के अमरेली जिले में साबरमती से वेरावल जा रही…

7 hours ago