CM Mamata Banerjee: व्यक्ति ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा NRC मेरी मौत की जिम्मेदार, बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना
CM Mamata Banerjee on BJP: पश्चिम बंगाल में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जिसकी वजह से राज्य में सियासत तेज हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार 57 वर्षीय व्यक्ति का शव एक फंदे से लटका हुआ मिला। साथ ही उसके पास से एक कथित सुसाइड नोट भी लिखा मिला।
कथित सुसाइड नोट में लिखा मिला कि एनआरसी मेरी मौत के लिए जिम्मेदार है। मृतक का नाम प्रदीप बताया जा रहा है। मृतक के परिवार की तरफ से बताया जा रहा है कि जबसे चुनाव आयोग ने 4 नवंबर से पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR की घोषणा की थी। तबसे ही प्रदीप काफी बेचैन हो गए थे।
परिवार की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार प्रदीप कर का जन्म पश्चिम बंगाल में ही हुआ था, परिवार ने बताया। विपक्षी भाजपा असम की तर्ज पर पश्चिम बंगाल में भी राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) को लागू करने की मांग कर रही है।
बीजेपी की तरफ से आरोप है कि बंगाल में अवैध बांग्लादेशियों की घुसपैठ हो गई है और एनआरसी उन्हें बाहर निकालने में मदद करेगा। वहीं प्रदीप की कथित आत्महत्या ने प्रदेश में एक राजनीतिक बहस छेड़ दी है और सीएम ममता बनर्जी ने इस घटना को बीजेपी की भय और विभाजन की राजनीति का हिस्सा बत दिया है।
बैरकपुर के पुलिस कमिश्नर मुरलीधर शर्मा ने बताया कि एक डायरी बरामद हुई है, जिसके एक पन्ने पर लिखा है कि एनआरसी मेरी मौत के लिए जिम्मेदार है। प्रदीप के परिवार की तरफ से पुलिस कमिश्नर ने बताया कि सोमवार को एसआईआर की घोषणा हुई थी। उसके बाद से ही वह बेचैन रहने लगे थे। उनके परिवार को लगा कि उनकी तबियत खराब है। रात का खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में सोने चले गए। सुबह में उन्हें कमरे में फंदे से लटका हुआ पाया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।
ये भी पढ़ें : Canada News : कनाडा में भारतीय उद्योगपति की हत्या, बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी
सीएम ममता बनर्जी ने प्रदीप की हत्या के बाद अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट में लिखा कि 57 वर्षीय प्रदीप कर ने आत्महत्या कर ली है। उन्होंने एक नोट छोड़ा है जिसमें लिखा है कि एनआरसी मेरी मौत के लिए ज़िम्मेदार है। भाजपा की भय और विभाजन की राजनीति का इससे बड़ा अभियोग और क्या हो सकता है? यह सोचकर मैं अंदर तक हिल जाती हूं कि कैसे भाजपा ने वर्षों से एनआरसी के डर से, झूठ फैलाकर, दहशत फैलाकर और वोटों के लिए असुरक्षा का हथियार बनाकर निर्दोष नागरिकों को सताया है।
Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…
Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…
Bawal Sector 3 Fire News: रेवाड़ी के बावल औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार देर रात अचानक…
India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…
Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…
Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…