Cover Story Big

पटना में NEET छात्रा की मौत मामले में बिहार के राज्यपाल ने दी CBI जांच की मंज़ूरी

patna neet student case: बिहार की राजधानी पटना में नीट छात्रा की मौत के मामले में सीबीआई जांच के लिए राज्यपाल आरिफ़ मोहम्मद ख़ान की ओर से मंज़ूरी दी गई है। इसे लेकर बिहार सरकार ने अधिसूचना जारी की है। गौरतलब है, इससे पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नीट छात्रा की मौत के मामले में भारत सरकार से सीबीआई जांच कराने की सिफ़ारिश की और इसकी जानकारी डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया X पर पोस्ट कर दी थी।

मृत छात्रा की मां ने लगाया आरोप

मृतका के परिजन ने बिहार के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विनय कुमार के आवास पर शुक्रवार को मुलाकात की थी। इस दौरान मृतका की मां ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वे जांच से संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कहीं न कहीं जांच का तरीका सही नहीं है और पुलिस निष्पक्ष रूप से काम नहीं कर पा रही है। मृतका की मां ने यह भी कहा कि उन्हें अब तक न्याय मिलता नजर नहीं आ रहा है। कई स्तरों पर मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है।

पटना के गर्ल्स हॉस्टल में नीट छात्रा की संदिग्ध मौत हुई थी

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले ने अब और गंभीर मोड़ ले लिया है। फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की बायोलॉजिकल रिपोर्ट सामने आने के बाद जहां यौन उत्पीड़न के संकेत मिलने की पुष्टि हुई है, वहीं मृतका के परिजनों ने जांच प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

ये भी पढ़ें: सरकार रक्षा बजट में 20% की कर सकती है बढ़ोतरी, काउंटर-ड्रोन इकोसिस्टम में बड़े निवेश पर रहेगी नज़र

Anamika Anand

Recent Posts

NVIDIA CEO की करीबी बनकर जासूसी का आरोप, चीनी महिला पर उठे सवाल तो बीजिंग ने दी सफाई

Jensen Huang China Espionage Allegations: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी NVIDIA के CEO जेनसेन हुआंग…

7 hours ago

काशी जा रही शव यात्रा में भीषण हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने सवारी गाड़ी को मारी टक्कर; 5 की मौत, 14 घायल

Hazaribagh Danua Valley Road Accident: झारखंड के हजारीबाग में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे…

8 hours ago

दिवाली पर ‘रामायण’ की रिकॉर्डतोड़ कमाई, 4 दिन में दुनियाभर से जुटाए करीब 500 करोड़

Ramayana Movie Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' ने…

8 hours ago

पाकिस्तानी टीवी एंकर राबिया अहसन की गोली मारकर हत्या, पति ने पुलिस पूछताछ में कबूला जुर्म

Pakistani TV Anchor Rabia Ahsan Murder: पाकिस्तान की मशहूर टेलीविजन एंकर और कार्यक्रम होस्ट राबिया…

8 hours ago

शेख हसीना ने नए पासपोर्ट के लिए किया आवेदन, बांग्लादेश वापसी की दिशा में बढ़ाया पहला कदम

Sheikh Hasina Bangladesh Return: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना दिसंबर में अपने देश लौटने…

8 hours ago

दिवाली पर पंजाब के खेतों में लगाई गई आग? दिल्ली सरकार ने AQI संकट के पीछे साजिश का लगाया आरोप

Delhi Pollution, Punjab Stubble Burning: दिल्ली में प्रदूषण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और…

9 hours ago