एपस्टीन फाइल्स में बिल गेट्स को लेकर नए खुलासे हुए
Epstein files allege Bill Gates News: अमेरिका के न्याय विभाग ने यौन अपराधी जैफ्री एपस्टीन से जुड़े लाखों नए दस्तावेज जारी किए हैं। इनमें माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स को लेकर चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। इन दस्तावेजों में एपस्टीन के ईमेल के हवाले से दावा किया गया है कि गेट्स ने रूसी लड़कियों के साथ शारीरिक संबंध बनाए थे, जिसके बाद उन्हें यौन बीमारी हो गई थी। इन दस्तावेजों में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का जिक्र भी कई बार हुआ है।
विदेशी मीडिया रिपोर्ट्स में गेट्स पर ये आरोप उन ईमेल से सामने आए हैं, जो एपस्टीन ने 18 जुलाई, 2013 को खुद को भेजे थे। ईमेल में लिखा है कि गेट्स ने एपस्टीन से एंटीबायोटिक दवाएं मांगी थीं। ये दवाएं वे गुपचुप तरीके से अपनी पत्नी मेलिंडा गेट्स को देना चाहते थे। एपस्टीन ने लिखा कि गेट्स द्वारा दोस्ती तोड़े जाने से वे निराश थे और गेट्स उनसे ईमेल डिलीट करने का अनुरोध कर रहे थे।
नए दस्तावेजों में 30 लाख पन्ने, 1.80 लाख तस्वीरें और 2,000 से ज्यादा वीडियो शामिल हैं। इनमें ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप, टेस्ला के संस्थापक और उद्यमी एलन मस्क, इजरायल के पूर्व प्रधानमंत्री एहूद बराक, अमेरिका के पूर्व वित्त सचिव लैरी समर्स, मशहूर लेखक बिल रिचर्डसन, ब्रिटेन के प्रिंस एंड्रयू, लेखिका सारा फर्ग्यूसन, पॉप सिंगर माइकल जैक्सन, संगीतकार मिक जैगर, अभिनेता केविन स्पेसी, अभिनेत्री डायना रॉस, अभिनेता क्रिस टकर समेत कई बड़े नाम शामिल हैं।
एपस्टीन फाइल्स यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन से संबंधित है, जो वित्तीय विशेषज्ञ और फाइनेंसर था। 2008 में उसे फ्लोरिडा में नाबालिग लड़कियों के यौन उत्पीड़न का दोषी ठहराया गया। जेल से छूटने पर 2019 में वह तस्करी में गिरफ्तार हुआ। न्यूयॉर्क की जेल में उनकी मौत हो गई थी।
ये भी पढ़ें: टैरिफ के बीच ट्रंप का भारत को ऑफर, वेनेजुएला से दोबारा शुरू हो सकता है तेल का आयात
Jensen Huang China Espionage Allegations: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी NVIDIA के CEO जेनसेन हुआंग…
Hazaribagh Danua Valley Road Accident: झारखंड के हजारीबाग में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे…
Ramayana Movie Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' ने…
Pakistani TV Anchor Rabia Ahsan Murder: पाकिस्तान की मशहूर टेलीविजन एंकर और कार्यक्रम होस्ट राबिया…
Sheikh Hasina Bangladesh Return: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना दिसंबर में अपने देश लौटने…
Delhi Pollution, Punjab Stubble Burning: दिल्ली में प्रदूषण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और…