वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को पेश करेंगी बजट
Budget 2026: केंद्र सरकार में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी यानी रविवार को लोकसभा में बजट पेश करेंगी। देश की सुरक्षा की दृष्टि से एक बार फिर बजट में नज़रे रक्षा पर होने वाले खर्च पर रहेंगी। मौजूदा वैश्विक हालातों को देखते हुए, ये देखना दिलचस्प होगा कि सरकार इस बार रक्षा बजट में कितना बढ़ोतरी करेगी? पिछले वित्त वर्ष के लिए सरकार ने रक्षा मंत्रालय को 6,81,210.27 करोड़ रुपये आवंटित किए थे, जो वित्त वर्ष 2024-25 की तुलना में 9.5% ज्यादा था। लेकिन, मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए माना जा रहा है कि इस बार रक्षा क्षेत्र के आवंटन में 20% की बढ़ोतरी की जा सकती है।
रक्षा मंत्रालय (MoD) ने वित्त वर्ष 2027 के लिए रक्षा उपकरणों की खरीद के बजट में लगभग 20% की बढ़ोतरी मांगी है। यह अब तक की सबसे बड़ी एक साल की बढ़ोतरी होगी। मंत्रालय ने साफ कर दिया है कि वह भारत में बने रक्षा सामानों की खरीद को पहली प्राथमिकता देगा। इससे डिफेंस स्टॉक्स में तेजी देखी जा सकती है।
हालिया 'ऑपरेशन सिंदूर' और सीमाओं पर बढ़ते तनाव ने युद्ध के एक नए तरीके की ओर इशारा किया है ड्रोन वॉरफेयर। विशेषज्ञों का कहना है कि सरकार को सीमावर्ती इलाकों और समुद्री तटों पर 'काउंटर-ड्रोन इकोसिस्टम' (ड्रोन हमलों से निपटने वाली तकनीक) के विस्तार पर बड़ा निवेश करना चाहिए। दक्षिण एशिया में बढ़ते इस नए खतरे को देखते हुए बजट में ड्रोन्स और एंटी-ड्रोन सिस्टम के लिए अलग से फंड की घोषणा संभव है।
ये भी पढ़ें: देश में ऐसे शुरू हुई थी बजट पेश करने की परंपरा, इस विदेशी ने पेश किया पहला बजट
Bihar: बिहार के बांका जिले में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर…
Air India Pilot Suspended: स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की उड़ान…
Pig Kidney Xenotransplantation India: किडनी ट्रांसप्लांट के लिए डोनर की कमी बड़ी चुनौती बनी हुई…
Congress Protest Against Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और गिरफ्तारी की…
Brajesh Pathak Hindi Prescription: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रदेश…
UP Trade Show 2026: ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के चौथे संस्करण का…