Bihar Election 2025
Bihar Election 2025 : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कुछ ही देर में जिले के सकरा प्रखंड में विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री एक संवाद कार्यक्रम में भी भाग लेंगे।
मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। रविवार को जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन और एसएसपी सुशील कुमार ने एसडीएम, बीडीओ, सीओ समेत अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और तैयारियों का जायजा लिया।
जिलाधिकारी ने सुरक्षा व्यवस्था, हेलीपैड निर्माण, मंच व्यवस्था, पार्किंग और आवागमन के साथ ही साफ-सफाई का भी बारीकी से निरीक्षण किया। सभी स्तरों पर सुरक्षा सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए।
इस कार्यक्रम के लिए पर्याप्त संख्या में मजिस्ट्रेट और पुलिस बल तैनात किए जा रहे हैं। कार्यक्रम स्थल से आधा किलोमीटर दूर स्थित प्राथमिक विद्यालय में हेलीपैड का निर्माण किया गया है, जहां से सड़क मार्ग से मुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थल तक पहुंचेंगे।
जीविका, आइसीडीएस और उद्योग विभाग सहित अन्य विभाग कार्यक्रम स्थल पर स्टाल लगा रहे हैं। मुख्यमंत्री इन्हें निरीक्षण करेंगे और कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। जिलाधिकारी ने वरीय, नोडल और सहयोगी पदाधिकारियों को संपूर्ण समन्वय बनाकर कार्य करने का निर्देश दिया है।
मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए चिकित्सा शिविर, विशेषज्ञ चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ और एडवांस लाइफ सपोर्ट सिस्टम युक्त एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है।
वर्ष 2022 में भी मुख्यमंत्री का आगमन इसी स्थान पर होना तय था, लेकिन अंतिम समय में कार्यक्रम टल गया था। इस क्षेत्र में प्लास्टिक कचरा से सामग्री निर्माण, गोबर गैस से रसोई गैस जैसे कई विकास कार्य किए गए हैं। वर्तमान में इन कार्यों के रंगरोगन की तैयारियां भी तेजी से जारी हैं।
ये भी पढ़े : महिलाओं को सशक्त बनाने की पहल, CM नीतीश कुमार ने 21 लाख महिलाओं के खाते में भेजे 10-10 हजार रुपये
Jensen Huang China Espionage Allegations: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी NVIDIA के CEO जेनसेन हुआंग…
Hazaribagh Danua Valley Road Accident: झारखंड के हजारीबाग में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे…
Ramayana Movie Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' ने…
Pakistani TV Anchor Rabia Ahsan Murder: पाकिस्तान की मशहूर टेलीविजन एंकर और कार्यक्रम होस्ट राबिया…
Sheikh Hasina Bangladesh Return: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना दिसंबर में अपने देश लौटने…
Delhi Pollution, Punjab Stubble Burning: दिल्ली में प्रदूषण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और…