Uttar Pradesh News
Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के लखीमपुर-खीरी जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले के मुस्तफाबाद गांव का नाम बदलकर ‘कबीरधाम’ करने की घोषणा की है। सीएम ने यह ऐलान लखीमपुर-खीरी में आयोजित एक जनसभा के दौरान मंच से जनता को संबोधित करते हुए किया।
जनसभा में बोलते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “जब मैं यहां आया और गांव के बारे में पूछा, तो बताया गया कि इसका नाम मुस्तफाबाद है। मैंने पूछा कि यहां कितनी मुस्लिम आबादी है, तो बताया गया कि एक भी मुस्लिम परिवार नहीं है। तब मैंने कहा कि अब यह नाम बदलना चाहिए — इस गांव का नाम मुस्तफाबाद नहीं, कबीरधाम रखा जाए। हम यहां से प्रस्ताव मंगाकर आगे की प्रक्रिया शुरू करेंगे।”
सीएम योगी ने आगे कहा, “बहनों और भाइयों, यही हमारी आत्मीयता का भाव है। पहले अयोध्या को फैजाबाद किया गया, प्रयागराज को इलाहाबाद कहा गया, और कबीरधाम को मुस्तफाबाद बना दिया गया था। लेकिन हमारी सरकार ने फैजाबाद को अयोध्या, इलाहाबाद को प्रयागराज बनाया और अब मुस्तफाबाद को कबीरधाम स्थल बनाकर उस गौरव की दोबारा स्थापना कर रही है।”
मुख्यमंत्री योगी का यह निर्णय प्रदेश में सांस्कृतिक और ऐतिहासिक नामों की पुनर्स्थापना के अभियान का एक और कदम माना जा रहा है। इससे पहले भी राज्य सरकार ने कई जिलों और स्थानों के नाम बदले हैं, जिनका उद्देश्य पारंपरिक और धार्मिक पहचान को मजबूत करना बताया गया है।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…