Burevestnik
Burevestnik : रूस ने अपनी अत्याधुनिक परमाणु-संचालित क्रूज मिसाइल 'बुरेवेस्टनिक' (Burevestnik) का सफल परीक्षण कर एक बार फिर वैश्विक ध्यान अपनी ओर खींचा है। यह मिसाइल परमाणु क्षमता से लैस है और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के अनुसार, इसे कोई भी मौजूदा रक्षा प्रणाली रोक नहीं सकती।
रूस की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया कि 21 अक्टूबर को यह परीक्षण एक बड़े न्यूक्लियर ड्रिल के हिस्से के रूप में किया गया। माना जा रहा है कि यह कदम यूक्रेन युद्ध को लेकर पश्चिमी देशों के बढ़ते दबाव के बीच रूस की सैन्य शक्ति का स्पष्ट संदेश है।
सूत्रों के मुताबिक, परीक्षण के दौरान बुरेवेस्टनिक मिसाइल ने करीब 14,000 किलोमीटर की दूरी तय की और यह लगभग 15 घंटे तक हवा में रही। इतनी लंबी उड़ान और निरंतर ऊर्जा आपूर्ति इसकी परमाणु-संचालित प्रणाली की ताकत को दर्शाती है।
क्रेमलिन की ओर से जारी एक वीडियो में, कैमोफ्लाज यूनिफॉर्म पहने राष्ट्रपति पुतिन ने सैन्य अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान कहा, "यह ऐसा अनोखा हथियार है जो पूरी दुनिया में किसी और के पास नहीं है। रूस अपनी सुरक्षा को लेकर किसी समझौते के मूड में नहीं है।" उन्होंने संकेत दिया कि अब रूस इस मिसाइल को तैनात करने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है।
ये भी पढे़ - कोरल सागर में आया भूकंप, वानुआतु में महसूस हुए झटके
रूस की 9M730 बुरेवेस्टनिक, जिसे नाटो ने SSC-X-9 'Skyfall' नाम दिया है, एक न्यूक्लियर पावर्ड और न्यूक्लियर कैपेबल क्रूज मिसाइल है। इसे पहली बार 2018 में प्रदर्शित किया गया था। माना जाता है कि इसकी रेंज लगभग अनलिमिटेड है और यह बेहद अनियमित उड़ान मार्ग अपनाकर दुश्मन की रडार प्रणाली से बच निकल सकती है।
रूस का दावा है कि यह मिसाइल अमेरिका और नाटो के मिसाइल डिफेंस सिस्टम को पार कर सकती है। विशेषज्ञों के मुताबिक, यह हथियार रूस की रणनीतिक निवारक क्षमता (Strategic Deterrence) को और मजबूत करता है।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…