उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने गाजियाबाद में कैलाश मानसरोवर यात्रियों का किया स्वागत, ग्रेटर गाजियाबाद बनाने की घोषणा

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गाजियाबाद के दौरे के दौरान कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। सुबह उन्होंने साहिबाबाद में सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (सीईएल) के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत की। इसके बाद दोपहर में वे इंदिरापुरम स्थित कैलाश मानसरोवर भवन पहुंचे, जहां उन्होंने कैलाश मानसरोवर यात्रियों का स्वागत किया।

मुख्यमंत्री ने यात्रियों को सम्मानित करते हुए उन्हें उपहार के रूप में एक किट भी दी। उन्होंने घोषणा की कि यात्रा समाप्त होने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार प्रत्येक यात्री को एक लाख रुपये की अनुदान राशि प्रदान करेगी। इस अवसर पर योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कैलाश मानसरोवर की यात्रा न केवल आध्यात्मिक, बल्कि सांस्कृतिक और धार्मिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है

ग्रेटर गाजियाबाद बनाने की घोषणा

मुख्यमंत्री ने इस दौरान गाजियाबाद के विकास को लेकर भी कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि गाजियाबाद को ‘ग्रेटर गाजियाबाद’ के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके तहत बीसीसीआई द्वारा प्रस्तावित इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण और संचालन अब गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) द्वारा किया जाएगा।

योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा भी की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एक समय गाजियाबाद को अपराध का गढ़ माना जाता था, लेकिन अब यह शहर तेजी से विकसित और आधुनिक शहरों की श्रेणी में शामिल हो रहा है। उन्होंने गाजियाबाद की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि शहर में अब अपना एयरपोर्ट, मेट्रो और देश की पहली रैपिड रेल जैसी सुविधाएं मौजूद हैं।

यह भी पढ़ें-

नोएडा से बड़ी खबर : इन तीन थानों को मिले नए थाना प्रभारी.. जानें किसको मिली कहां की जिम्मेदारी

Lalit Pandit

ललित पंडित 07 वर्षों से जनहित में पत्रकारिता कर रहे है। ललित पंडित के द्वारा प्रमुखतः जनपद गौतमबुद्धनगर में जनता से जुड़े मुद्दों को उठाया गया है। जनता की आवाज को अधिकारियों तक पहुँचा कर न्याय दिलाने में ललित पंडित के द्वारा मुख्य भूमिका निभाई गयी है। ललित पंडित के द्वारा मुख्यतः अपराध से संबंधित खबरें कवर कर पीड़ितों को न्याय दिलाने में मुख्य भूमिका निभाई है। ललित पंडित ने अपना पत्रकारिता कैरियर 2014 में चैनल वन न्यूज़ के साथ शुरू किया। सन 2017 में ललित पंडित पंजाब केसरी के साथ जुड़े व गौतमबुद्धनगर संवाददाता के रूप में सेवाएं दी। सन 2019 में ललित पंडित ने प्रतिष्टित नेशनल न्यूज चैनल टीवी9 भारतवर्ष जॉइन किया। 2020 से ललित पंडित न्यूज़1 इंडिया के साथ गौतमबुद्धनगर वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर कार्यरत रहे हैं। वर्तमान में ललित पंडित न्यूज़ इंडिया 24x7 में कार्यरत हैं।

Recent Posts

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

13 hours ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

13 hours ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

15 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

15 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

16 hours ago