बिहार

नर्सिंग का ग्‍लोबल हब बनेगा बिहार, अब केरल नहीं, बिहारी नर्सिंग स्‍टाफ की होगी चर्चा

पटना। बिहार के लिए एक नई सुबह का आगाज़ हो चुका है। अब नर्सिंग और मेडिकल सेवाओं के क्षेत्र में भी राज्य एक नया मुकाम हासिल करने की ओर बढ़ चला है। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने ऐलान किया है कि बिहार के मेडिकल स्टाफ, खासकर नर्सिंग पेशेवरों को अब विदेशों में काम करने के लिए प्रशिक्षित और प्रमाणित किया जाएगा। इससे ना केवल वैश्विक स्तर पर बिहार का नाम रोशन होगा, बल्कि युवाओं के लिए करियर की नई संभावनाओं के द्वार भी खुलेंगे।

ग्‍लोबल सर्विस का हब बनेगा बिहार

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अब बिहार से प्रशिक्षित नर्स और मेडिकल स्टाफ विदेशों में गुणवत्तापूर्ण सेवाएं देंगे। इसके लिए विदेशी भाषा में दक्षता प्रशिक्षण का हिस्सा होगा। ताकि हमारे छात्र भाषाई संचार की बाधा के बिना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सेवाएं दे सकें। यह एक क्रांतिकारी कदम है, जो बिहार को केरल की तर्ज पर अंतरराष्ट्रीय मेडिकल सेवा का केंद्र बना सकता है।

इंटरनेशनल वैलिडेशन मिलेगी

एनएमसीएच परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जीएनएम प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे नर्सिंग छात्रों को कॉम्पिटेंसी सर्टिफिकेट दिए गए। यह सर्टिफिकेट विदेशों में मान्यता प्राप्त होंगे, जिससे छात्रों को वहां नौकरी पाने में मदद मिलेगी।

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि अब बिहार से पढ़े छात्र विदेशों में काम करेंगे। गुणवत्ता, सर्टिफिकेशन और दक्षता- इन तीनों की गारंटी बिहार सरकार दे रही है। अब केरल की जगह मेडिकल सेवाओं में बिहार का नाम लिया जाएगा।

बिहार की नर्सों की होगी चर्चा

बिहार सरकार का यह कदम स्पष्ट संकेत देता है कि राज्य नर्सिंग और मेडिकल क्षेत्र में एक ब्रांड के रूप में उभरने को तैयार है। जिस तरह पहले केरल की नर्सें विदेशों में सेवाएं देकर भारत का नाम ऊंचा करती थीं, अब वही जिम्मेदारी बिहार के युवाओं के कंधों पर आने वाली है।

दवा परीक्षण में बने आत्मनिर्भर

सिर्फ मानव संसाधन ही नहीं, मेडिकल टेक्नोलॉजी में भी बिहार तेज़ी से आत्मनिर्भर हो रहा है। पटना में स्थापित नवीन औषधि नियंत्रण प्रयोगशाला में अब दवाओं की जांच के लिए 28 अत्याधुनिक उपकरण लगाए गए हैं। इस परियोजना पर 14 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं, जिससे अब बिहार को अन्य राज्यों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। स्वास्थ्य मंत्री ने स्पष्ट किया कि अब किसी भी ग़लत दवा या जानकारी पर तत्काल कार्रवाई संभव होगी। इससे मरीजों की सुरक्षा के साथ-साथ मेडिकल क्षेत्र में पारदर्शिता भी बढ़ेगी।

यह भी पढ़ें-

भारतीय से ज्यादा तो पाकिस्तानी…जोहरान ममदानी पर बरसीं कंगना, मुस्लिम होने पर उठाए सवाल

Lalit Pandit

ललित पंडित 07 वर्षों से जनहित में पत्रकारिता कर रहे है। ललित पंडित के द्वारा प्रमुखतः जनपद गौतमबुद्धनगर में जनता से जुड़े मुद्दों को उठाया गया है। जनता की आवाज को अधिकारियों तक पहुँचा कर न्याय दिलाने में ललित पंडित के द्वारा मुख्य भूमिका निभाई गयी है। ललित पंडित के द्वारा मुख्यतः अपराध से संबंधित खबरें कवर कर पीड़ितों को न्याय दिलाने में मुख्य भूमिका निभाई है। ललित पंडित ने अपना पत्रकारिता कैरियर 2014 में चैनल वन न्यूज़ के साथ शुरू किया। सन 2017 में ललित पंडित पंजाब केसरी के साथ जुड़े व गौतमबुद्धनगर संवाददाता के रूप में सेवाएं दी। सन 2019 में ललित पंडित ने प्रतिष्टित नेशनल न्यूज चैनल टीवी9 भारतवर्ष जॉइन किया। 2020 से ललित पंडित न्यूज़1 इंडिया के साथ गौतमबुद्धनगर वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर कार्यरत रहे हैं। वर्तमान में ललित पंडित न्यूज़ इंडिया 24x7 में कार्यरत हैं।

Recent Posts

सिक्किम में लैंडस्लाइड, ओडिशा में चक्रवात की बारिश; 20 से ज्यादा घर बहे, 10 हजार लोग सुरक्षित जगह पहुंचे

Sikkim Landslide: सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार की देर रात बड़ा…

55 minutes ago

अंतरिक्ष से आया रहस्यमयी रेडियो सिग्नल, 63.4 प्रकाश वर्ष दूर ग्रह से जुड़ा पहला संकेत

Beta Pictoris b Radio Signal: अंतरिक्ष से मिले एक रहस्यमयी रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों का…

1 hour ago

Trump-Xi Meet: ट्रंप और शी जिनपिंग की बैठक में क्या-क्या हुआ? जानें प्रमुख बातें

Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…

1 hour ago

UAE की कंपनी में बॉस ने कर्मचारियों को तोहफे में बांटे iPhone

UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…

1 hour ago

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

2 hours ago

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

2 hours ago