देश

जम्मू-कश्मीर: सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, उधमपुर में एक आतंकी को मार गिराया

उधमपुर/श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। यहां सेना ने बसंतगढ़ इलाके में गुरुवार की सुबह एनकाउंटर में एक आतंकी मारा गिराया है। बताया जा रहा है कि इलाके में तीन और आतंकी छिपे हुए हैं। फिलहाल सेना और पुलिस का पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।

पुलिस ने दी एनकाउंटर की जानकारी

आईजीपी जम्मू जोन भीम सेन ने बताया कि पिछले एक साल से बसंतगढ़ के बिहाली इलाके में चार आतंकियों के छिपे होने की खबर थी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने गुरुवार सुबह साढ़े 8 बजे पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया।

23 अप्रैल को मारे गए थे दो आतंकी

बता दें कि 23 अप्रैल को बारामूला के उरी सेक्टर में एलओसी के पास आतंकी घुसपैठ की कोशिश हुई थी। इस दौरान सुरक्षाबलों ने 2 आतंकवादियों को मार गिराया था। सेना के अधिकारियों ने बताया था कि सुरक्षा बलों ने दो से तीन आतंकियों को घुसपैठ की कोशिश करते हुए देखा था।

इसके अलावा 11 अप्रैल को किश्तवाड़ के जंगलों में सुरक्षाबलों की आतंकियों से मुठभेड़ हुई थी। इस दौरान सुरक्षाबलों ने 3 आतंकवादियों को मार गिराया था। मारे गए तीनों आतंकी जैश-ए-मोहम्मद के थे, जिनमें टॉप कमांडर सैफुल्लाह भी शामिल था।

यह भी पढ़ें-

भारतीय से ज्यादा तो पाकिस्तानी…जोहरान ममदानी पर बरसीं कंगना, मुस्लिम होने पर उठाए सवाल

Lalit Pandit

ललित पंडित 07 वर्षों से जनहित में पत्रकारिता कर रहे है। ललित पंडित के द्वारा प्रमुखतः जनपद गौतमबुद्धनगर में जनता से जुड़े मुद्दों को उठाया गया है। जनता की आवाज को अधिकारियों तक पहुँचा कर न्याय दिलाने में ललित पंडित के द्वारा मुख्य भूमिका निभाई गयी है। ललित पंडित के द्वारा मुख्यतः अपराध से संबंधित खबरें कवर कर पीड़ितों को न्याय दिलाने में मुख्य भूमिका निभाई है। ललित पंडित ने अपना पत्रकारिता कैरियर 2014 में चैनल वन न्यूज़ के साथ शुरू किया। सन 2017 में ललित पंडित पंजाब केसरी के साथ जुड़े व गौतमबुद्धनगर संवाददाता के रूप में सेवाएं दी। सन 2019 में ललित पंडित ने प्रतिष्टित नेशनल न्यूज चैनल टीवी9 भारतवर्ष जॉइन किया। 2020 से ललित पंडित न्यूज़1 इंडिया के साथ गौतमबुद्धनगर वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर कार्यरत रहे हैं। वर्तमान में ललित पंडित न्यूज़ इंडिया 24x7 में कार्यरत हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

8 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

8 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

9 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

10 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

10 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

11 hours ago