उत्तर प्रदेश

यादव कथावाचक की पिटाई पर उबल पड़ा इटावा, यादव संगठन के 2 हजार लोगों ने जमकर काटा बवाल

इटावा/लखनऊ। इटावा में यादव कथावाचक की पिटाई पर बड़ा बवाल खड़ा हो गया है। गुरुवार को अहीर रेजिमेंट और यादव संगठन के 2 हजार से ज्यादा लोगों ने आगरा-कानपुर हाईवे पर स्थित दादरपुर गांव में जमकर बवाल काटा। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की। ख़बर है कि भीड़ ने पुलिस की गाड़ी पर पथराव भी किया है।

पिस्टल लेकर दौड़े इंस्पेक्टर

दादरपुर गांव में प्रदर्शनकारियों के इकट्ठा होने की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या पुलिस बल मौके पर पहुंचा। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने की कोशिश की, इस दौरान नोकझोंक हो गई। इसके बाद भीड़ ने पुलिस की गाड़ी पर पत्थरबाजी करना शुरू कर दिया। हंगामा बढ़ता देख मौके पर 12 थानों की फोर्स और बुलाई गई। इसके बाद इंस्पेक्टर ने पिस्टल निकालकर प्रदर्शन कर रहे लोगों को मौके से खदेड़ा।

हिरासत में लिए गए 19 लोग

पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हवाई फायरिंग भी की। इस दौरान पुलिस ने 19 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है। इसके साथ ही प्रदर्शनकारियों की 13 गाड़ियों को सीज भी किया है। फिलहाल आरोपियों को पकड़ने के लिए आसपास के चार गांवों में पुलिस सर्च ऑपरेशन चला रही है।

कथावाचक की हुई थी पिटाई

बता दें कि इटावा में स्थित दादपुर गांव में 22 जून को जय प्रकाश तिवारी नाम के एक शख्स के घर पर भागवत हो रही थी। इस दौरान गांव के ब्राह्मणों ने कथावाचक मुकुट मणि सिंह से उनकी जाति पूछी। जब उन्होंने बताया कि वो यादव जाति से हैं तो लोगों ने उन पर दलित होने का आरोप लगा दिया और मारपीट शुरू कर दी।

इसके बाद ब्राह्मणों ने उनकी चोटी काट दी और उनका सिर भी मुंडवा दिया। साथ ही एक महिला के पैर पर नाक भी रगड़वाई। भागवत पाठ करने आए मुकुट मणि सिंह के साथियों का भी सिर मुंडवा दिया और उनके हारमोनियम को भी तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें-

पार्टी-परिवार से निकाले गए तेज प्रताप ऐसे लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, अखिलेश बनेंगे सारथि!

Lalit Pandit

ललित पंडित 07 वर्षों से जनहित में पत्रकारिता कर रहे है। ललित पंडित के द्वारा प्रमुखतः जनपद गौतमबुद्धनगर में जनता से जुड़े मुद्दों को उठाया गया है। जनता की आवाज को अधिकारियों तक पहुँचा कर न्याय दिलाने में ललित पंडित के द्वारा मुख्य भूमिका निभाई गयी है। ललित पंडित के द्वारा मुख्यतः अपराध से संबंधित खबरें कवर कर पीड़ितों को न्याय दिलाने में मुख्य भूमिका निभाई है। ललित पंडित ने अपना पत्रकारिता कैरियर 2014 में चैनल वन न्यूज़ के साथ शुरू किया। सन 2017 में ललित पंडित पंजाब केसरी के साथ जुड़े व गौतमबुद्धनगर संवाददाता के रूप में सेवाएं दी। सन 2019 में ललित पंडित ने प्रतिष्टित नेशनल न्यूज चैनल टीवी9 भारतवर्ष जॉइन किया। 2020 से ललित पंडित न्यूज़1 इंडिया के साथ गौतमबुद्धनगर वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर कार्यरत रहे हैं। वर्तमान में ललित पंडित न्यूज़ इंडिया 24x7 में कार्यरत हैं।

Recent Posts

दिल्ली में 11 KM लंबा छठ घाट तैयार, नितिन नवीन ने किया उद्घाटन; साफ पानी से लेकर CCTV तक की सुविधा

Delhi Munak Canal Chhath Ghat: दिल्ली में छठ पूजा की तैयारियों के बीच राजधानी का…

40 minutes ago

IIT खड़गपुर में शुरू होगी MD की पढ़ाई, 6 स्पेशलाइजेशन में मिलेंगी 12 सीटें

IIT Kharagpur MD Admission 2026: IIT खड़गपुर ने मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल…

1 hour ago

Chhath Puja 2026: 13 नवंबर से शुरू होगा छठ महापर्व, जानें नहाय-खाय से पारण तक चार दिनों का पूरा कैलेंडर

Chhath Puja 2026 Calendar: छठ पूजा आस्था, तपस्या और प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने…

2 hours ago

15 राउंड फायरिंग के बाद बोला ‘हैप्पी दिवाली’: पार्किंग विवाद में फरीदाबाद हत्याकांड CCTV में कैद

Faridabad: हरियाणा के फरीदाबाद में पूर्व Tech Mahindra अधिकारी परमजीत धनखड़ की हत्या से पहले…

2 hours ago

यूपी चुनाव 2027: ओवैसी-चंद्रशेखर आजाद ने बनाया ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’, यूपी की सभी सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

Owaisi Chandrashekhar Azad Alliance: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले नया राजनीतिक…

3 hours ago