लाइफस्टाइल

माइग्रेन में कॉफी राहत देती है या बढ़ाती है दर्द? न्यूरोलॉजिस्ट ने बताया सही जवाब

Coffee & Migrane: माइग्रेन से पीड़ित लोगों को अक्सर कॉफी को लेकर अलग-अलग सलाह मिलती है। कुछ लोग मानते हैं कि एक कप कॉफी सिरदर्द से राहत दिलाती है, जबकि कुछ के लिए यही कैफीन माइग्रेन का कारण बन सकती है। वहीं, जो लोग नियमित रूप से अधिक कॉफी पीते हैं, उनमें अचानक कॉफी छोड़ने पर भी सिरदर्द शुरू हो सकता है।

डॉ. राहुल चावला ने क्या बताया?

AIIMS, नई दिल्ली से प्रशिक्षित न्यूरोलॉजिस्ट, लाजपत नगर स्थित IBS Hospital के कंसल्टेंट न्यूरोलॉजिस्ट और HealthPil.com के संस्थापक डॉ. राहुल चावला ने 21 मई को साझा किए गए एक इंस्टाग्राम वीडियो में माइग्रेन और कॉफी के बीच संबंध को समझाया। उनके अनुसार, कॉफी में मौजूद कैफीन एडेनोसिन रिसेप्टर्स को ब्लॉक करती है, जिससे मस्तिष्क की रक्त वाहिकाएं सिकुड़ती हैं। माइग्रेन के दौरान ये रक्त वाहिकाएं फैल जाती हैं, जिससे दर्द बढ़ता है। ऐसे में कैफीन इस फैलाव को कम करके सिरदर्द से राहत दिला सकती है। डॉ. चावला ने बताया कि यही वजह है कि कुछ दर्द निवारक दवाओं में भी कैफीन मिलाई जाती है।

हर व्यक्ति के लिए फायदेमंद नहीं है कॉफी

डॉ. चावला के अनुसार, कुछ लोगों में कॉफी खुद माइग्रेन का ट्रिगर बन सकती है। वहीं, जो लोग काफी ज्यादा कॉफी पीते हैं, उनमें अचानक कैफीन कम करने पर सिरदर्द शुरू हो सकता है, जिसे 'कैफीन विदड्रॉल हेडेक' कहा जाता है।

किसे कॉफी से बचना चाहिए?

डॉ. चावला का कहना है कि अगर कॉफी पीने के बाद माइग्रेन शुरू होता है, तो ऐसे लोगों को कॉफी से बचना चाहिए। वहीं, अगर सिरदर्द उस दिन होता है जब कॉफी नहीं पी जाती, तो यह कैफीन विदड्रॉल हेडेक का संकेत हो सकता है।

कितनी कॉफी पीना सुरक्षित माना जाता है?

न्यूरोलॉजिस्ट के मुताबिक, जो लोग नियमित रूप से कॉफी पीते हैं, उनके लिए दिनभर में एक से दो कप कॉफी लेना आम तौर पर सुरक्षित माना जाता है। लेकिन रोजाना तीन से चार कप से अधिक कॉफी पीने और फिर अचानक इसे कम करने पर विदड्रॉल हेडेक का खतरा बढ़ सकता है। डॉ. चावला के अनुसार, माइग्रेन के मामले में कॉफी हमेशा दुश्मन नहीं होती, लेकिन इसका अत्यधिक सेवन, अनियमित सेवन और कैफीन पर निर्भरता निश्चित रूप से समस्याएं बढ़ा सकती हैं।

ये भी पढ़े: दिल्ली: 11 साल की बच्ची का अपहरण, दुष्कर्म के बाद हत्या; कैब ड्राइवर गिरफ्तार

Tanisha Verma

Recent Posts

हरियाणा सिविल सचिवालय से फिरोजपुर के स्कूल तक, कई जगह बम धमाके की धमकी

Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…

2 minutes ago

हवा साफ करने में खर्च हुए ₹574 करोड़, फिर भी मुंबई की AQI रैंकिंग गिरी

Mumbai: मुंबई की साफ हवा रैंकिंग में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है,…

3 minutes ago

Pakistan Row: न्यूयॉर्क की सड़कों पर ‘चोर आया’ पोस्टर का दावा, अमेरिका में क्यों मचा बवाल

Pakistan Row: अमेरिका में पाकिस्तान को लेकर वायरल हो रहे ‘चोर आया’ पोस्टरों की तस्वीरों…

12 minutes ago

कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, बेटे ने हिटमैन से कहा- ‘पकड़े जाओ तो पत्नी का नाम लेना’

Kanpur Businessman Murder: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या के मामले में पुलिस…

33 minutes ago

SIR को लेकर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, कहा- अगर अवैध काम हुआ तो CEC पर चलाया जाए आपराधिक मुकदमा

SIR Priyanka Gandhi Statement: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने SIR को लेकर मुख्य चुनाव…

34 minutes ago

ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड: जलने की गंध आने पर भी ड्राइवर ने नहीं रोकी बस, बोला- ‘मरना है तो मर जाओ, बस नहीं रोकेंगे’

Greater Noida Bus Fire: ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात दिल्ली से…

51 minutes ago