काशी में मसाने की होली
Varanasi Holi 2026: रंगों की होली से ठीक पहले काशी में आस्था, वैराग्य और मृत्यु-दर्शन का अद्भुत संगम देखने को मिला। शनिवार को मणिकर्णिका घाट पर मसाने की होली खेली गई जहां जलती चिताएं, शवयात्राएं और चिता की राख के बीच नागा साधु-संन्यासी भक्ति में लीन दिखे।
डमरू की थाप के साथ साधु-संन्यासी घाट पर पहुंचे। पूजन के बाद भस्म, गुलाल और अबीर बाबा मसान नाथ को अर्पित किए गए। जैसे ही डमरू गूंजा, होली का अनोखा रंग चढ़ गया चिताओं की राख से होली खेली गई। जिस भस्म से आमतौर पर लोग दूरी बनाते हैं, उसी में आज श्रद्धा और विश्वास के साथ लोग सराबोर नजर आए।
नागा संन्यासी गले में नरमुंडों की माला, हाथों में त्रिशूल और चेहरे पर भस्म लगाए दिखे। “हर-हर महादेव”, “बम-बम भोले” और “नमः पार्वती” के जयकारों से घाट गूंज उठा। कई साधु जलती चिता के शांत होने का इंतजार करते रहे और फिर उसी राख से भस्म होली खेली।
घाट पर जश्न जारी रहा और उसी बीच शवयात्राएं भी गुजरती रहीं। रंग, गुलाल और भस्म की उड़ान के साथ यह दृश्य जितना रहस्यमय था, उतना ही आध्यात्मिक। साधुओं ने शिवभक्तों के चेहरों पर बारी-बारी से चिता की राख लगाई और फिर एक-दूसरे पर जमकर भस्म उड़ाई।
रंग और भस्म में सराबोर होकर विदेशी पर्यटक भी डमरू की धुन पर झूमते नजर आए। घाट की गलियों में जबरदस्त भीड़ रही हर तरफ भस्म उड़ती दिखी और डमरू की गूंज देर तक सुनाई देती रही।
इस अनोखे रंगोत्सव को देखने और इसमें शामिल होने के लिए 3 लाख से ज्यादा श्रद्धालु और पर्यटक काशी पहुंचे। मसाने की होली ने एक बार फिर साबित कर दिया कि काशी में मृत्यु भी उत्सव है और भक्ति, वैराग्य के रंगों से जीवन का सबसे गहरा दर्शन कराती है।
मणिकर्णिका घाट की मसाने की होली सिर्फ परंपरा नहीं, बल्कि काशी की आत्मा है जहां राख में रंग, मृत्यु में उत्सव और वैराग्य में भक्ति दिखाई देती है।
ये भी पढ़ें: मिडिल ईस्ट में जंग, बाजार में भूचाल, सोना-चांदी बनाएंगे नया रिकॉर्ड!
Balen Shah India thanks UN General Assembly: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संयुक्त राष्ट्र…
UPITS 2026: ग्रेटर नोएडा का इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट शुक्रवार से पांच दिनों के…
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…