News Latest

कांग्रेस-DMK ने की तमिलनाडु चुनाव को लेकर सीट शेयरिंग फाइनल, खरगे ने स्टालिन से बात कर सुलझाया फार्मूला

Congress-DMK News: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। इसी बीच डीएमके और कांग्रेस के बीच गठबंधन की औपचारिकताएं बुधवार को पूरी हो गईं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सुबह तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन से फोन पर बातचीत कर इस चुनावी समझौते को अंतिम रूप दिया। माना जा रहा है कि यह गठबंधन राज्य की राजनीति में अहम भूमिका निभा सकता है।

कांग्रेस ने तमिलनाडु चुनाव में मांगी थी 35 सीटें

इस समझौते के तहत कांग्रेस को तमिलनाडु की 28 विधानसभा सीटें दी गई हैं, जबकि पार्टी शुरुआत में 35 सीटों की मांग कर रही थी। गठबंधन फार्मूले के अनुसार कांग्रेस को एक राज्यसभा सीट भी मिलेगी। सीटों की संख्या और चयन को लेकर दोनों दलों के बीच पिछले कुछ दिनों से लगातार बातचीत चल रही थी, जिसके बाद यह सहमति बनी। इस रणनीतिक फैसले के साथ सत्ताधारी गठबंधन ने चुनावी मैदान में अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है। समझौते की आधिकारिक घोषणा जल्द ही एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में की जाएगी।

ये भी पढ़ें: तमिलनाडु में DMK का कांग्रेस को प्रस्ताव, नो पॉवर शेयरिंग, 28 सीट और 2 राज्यसभा देने का ऑफर

Anamika Anand

Recent Posts

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

51 minutes ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

1 hour ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

3 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

4 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

4 hours ago