बिहार चुनाव

बिहार में कांग्रेस का एक और नया दांव…19 जुलाई को पटना में मेगा जॉब फेयर का आयोजन करेगी पार्टी

Job Fair in Patna : दिल्ली के बाद अब बिहार में कांग्रेस मेगा जॉब फेयर का आयोजन करने जा रही है. भारतीय युवा कांग्रेस (IYC) ने घोषणा की है कि वह 19 जुलाई को पटना के ज्ञान भवन में एक मेगा जॉब फेयर का आयोजन करने जा रही है.सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में IYC ने कहा कि इस नौकरी मेले में 120 से अधिक कंपनियों के भाग लेने की उम्मीद है, जो 5,000 से अधिक रोजगार के अवसर प्रदान करेंगी.

राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर दिल्ली में जॉब फेयर का आयोजन

जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले IYC ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर 19 जून को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में मेगा जॉब फेयर 2025 का आयोजन किया था. जिसमें टाटा, रिलायंस, फ्लिपकार्ट, जेप्टो, वोल्टास, टेक महिंद्रा, पेटीएम, आदित्य बिड़ला, हिताची, अर्बन क्लैप जैसी कंपनियों सहित 161 अन्य कंपनियों ने भाग लिया.

इस जॉब फेयर के लिए करीब 8,500 युवाओं ने पंजीकरण कराया था. इस दौरान करीब 7,500 युवाओं का इंटरव्यू लिया गया और 3,500 को मौके पर ही हायर कर लिए गए जबकि कई युवाओं को दूसरे दौर के लिए आमंत्रित किया गया.इस कार्यक्रम में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता भी शामिल हुए. कार्यक्रम में पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल, महासचिव सचिन पायलट, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव, दीपेंद्र हुड्डा, सुप्रिया श्रीनेत,समेत कई पार्टी नेता उपस्थित रहे.

सरकार पीछे हटी अब विपक्ष की जिम्मेदारी : कांग्रेस

वेणुगोपाल ने कहा कि आज युवाओं के लिए सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी है. भाजपा ने हर साल दो करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था, लेकिन जमीन पर कुछ भी नहीं है. देश के युवाओं को आज रोजगार की जरूरत है और राहुल गांधी ही एकमात्र ऐसे नेता हैं जो संसद से लेकर सड़क तक लगातार इसके लिए संघर्ष कर रहे हैं. विपक्ष ने जिम्मेदारी ली है कि अगर सरकार पीछे हटी तो हम आगे बढ़कर युवाओं को उनका हक दिलाएंगे!

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

बेटी के अंतिम संस्कार में फूट-फूटकर रोईं मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, CM हेमंत सोरेन भी हुए शामिल

झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की छोटी बेटी त्रिशा सिंह का…

24 minutes ago

गुलिस्तान बॉर्डर पर घमासान, पाकिस्तानी सैनिकों के चौकियां छोड़ने का दावा

Pakistan Afghanistan Border Clash: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया…

34 minutes ago

जम्मू-कश्मीर में किताबों पर क्यों लगा बैन? विधानसभा से लेकर हाई कोर्ट तक छिड़ी महाजंग, जानिए कारण

Jammu Kashmir Books Ban: जम्मू-कश्मीर में सरकारी लाइब्रेरी से हजारों किताबें हटाए जाने का मामला…

36 minutes ago

Trump on BRICS: ट्रंप का रुख क्यों बदला? BRICS में मोदी-Xi-पुतिन की तस्वीरों से क्यों बढ़ी हलचल?

Trump on BRICS: ब्रिक्स 2026 के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी…

51 minutes ago

बिहार: पर्यटन स्थल पर 6 युवकों ने महिला से की बदसलूकी और छेड़छाड़, कैमरे में कैद हुई घटना; केस दर्ज

Bihar: बिहार के बांका जिले में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर…

59 minutes ago