DMK Congress Alliance: तमिलनाडु विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता त्रिची वेलुसामी का डीएमके संग गठबंधन को लेकर बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि सत्ताधारी डीएमके के साथ उनकी पार्टी का गठबंधन स्थायी नहीं है और किसी भी समय कुछ भी हो सकता है। गौरतलब है, तमिलनाडु में विधानसभा की 234 सीटें हैं। कांग्रेस ने डीएमके से 45 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने की मांग की है। पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 25 सीटों पर चुनाव लड़ा था और 18 सीटों पर जीत दर्ज की थी।
कांग्रेस नेता त्रिची वेलुसामी ने कहा कि इस विधानसभा चुनाव में वह ऐसी पार्टी के साथ गठबंधन करने के पक्ष में नहीं हैं जिसके हारने की संभावना हो। तिरुचिरापल्ली में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि राजनीतिक जुड़ाव चाहे जो भी हो, मुख्य लक्ष्य लोगों की भलाई करना होना चाहिए। तमिलनाडु में बच्चों के खिलाफ अपराधों की हालिया घटनाओं पर, कांग्रेस नेता ने ऐसे मामलों से निपटने के राज्य सरकार के तरीके की कड़ी आलोचना की। वेलुसामी ने कहा, 'थूथुकुडी के पास एक लड़की के साथ उत्पीड़न के मामले की तुलना में, कृष्णागिरी के पास जो हुआ वह क्रूरता की हद है। एक दो साल की बच्ची इसकी शिकार हुई है। जानवर भी ऐसा बर्ताव नहीं करते। यह एक बर्बर कृत्य है। मैं यह नहीं कहूंगा कि सिर्फ यह घटना ही इस सरकार की विफलता है, लेकिन मायने यह रखता है कि ऐसी घटनाएं होने के बाद सरकार क्या कार्रवाई करती है और उसका रवैया कैसा होता है।'
डीएमके ने विधानसभा की 234 में से 173 सीटों पर चुनाव लड़ा था, जिनमें से 40 पर उसे हार का सामना करना पड़ा था। कांग्रेस सूत्रों का तर्क है कि डीएमके जिन 40 सीटों को जीत नहीं पाई थी, उनमें से 20 सीटें कांग्रेस को दी जा सकती हैं, जिससे पार्टी के खाते में 45 सीटें आ जाएंगी।
ये भी पढ़ें: कांग्रेस-DMK ने की तमिलनाडु चुनाव को लेकर सीट शेयरिंग फाइनल, खरगे ने स्टालिन से बात कर सुलझाया फार्मूला
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…