Iran War News: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच रविवार को 16वां दिन है। ईरान ने नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई को लेकर फैल रही अटकलों पर विराम लगा दिया है। अब्बास अराघची ने साफ कहा कि खामेनेई पूरी तरह स्वस्थ हैं, उन्हें किसी तरह की चोट नहीं लगी है और वे सामान्य रूप से अपने आधिकारिक कर्तव्यों का पालन कर रहे हैं। गौरतलब है, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी संकेत दिया था कि हमले में सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई घायल हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें: सुप्रीम लीडर बनने के बाद मोजतबा ने दिया देश के नाम पहला संदेश, ‘शहीदों’ का बदला लेने की खाई कसम
बतौर सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने बीते दिनों अपना पहला सार्वजनिक संदेश जारी किया था। लेकिन करीब एक सप्ताह पहले सुप्रीम लीडर बनने के बाद से अब तक उनकी कोई तस्वीर या वीडियो सामने नहीं आई है। इसी वजह से उनके स्वास्थ्य और हालत को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।
सांसद मोहम्मदरेजा रेजाई कोउची ने आरोप लगाया कि एक और हमला उस अस्पताल पर किया गया जहां मोजतबा खामेनेई मौजूद थे। हालांकि उन्होंने अस्पताल का नाम या जगह की जानकारी सार्वजनिक नहीं की। उनका कहना है कि अमेरिका और इजराइल का मकसद ईरान के नए नेता को निशाना बनाना था, लेकिन वे इसमें सफल नहीं हो सके।
ये भी पढ़ें: नए ईरानी सुप्रीम लीडर मोजतबा समेत अन्य नेताओं को अमेरिका ने घोषित किया आतंकी, $10 मिलियन का रखा इनाम
India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…
Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…
Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…
Sonam Wangchuk Ladakh Violence: लद्दाख के लेह में हुई हिंसा और पुलिस गोलीबारी को एक…
Balen Shah India thanks UN General Assembly: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संयुक्त राष्ट्र…
UPITS 2026: ग्रेटर नोएडा का इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट शुक्रवार से पांच दिनों के…