कांग्रेस अध्यक्ष खरगे का आरोप – सरकार देश को गुमराह कर रही, Operation Sindoor की जांच हो

New Delhi : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) ने भारत सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि सरकार देश को गुमराह कर रही है। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) की स्वतंत्र जांच की मांग की है और करगिल कमेटी की तरह एक निष्पक्ष समिति बनाने की बात कही है। खरगे का कहना है कि एक स्वतंत्र समिति इन सभी सवालों की हकीकत देश के सामने लाएगी। उन्होंने मांग की है कि करगिल की तरह इस मामले में भी पारदर्शिता बरती जाए ताकि देश को सच्चाई पता चल सके।

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के बयान पर क्या बोलें?

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ अनिल चौहान के सिंगापुर में दिए गए बयान के बाद यह मामला सुर्खियों में आया है। चौहान ने कहा था कि पाकिस्तान के साथ संघर्ष में भारतीय वायुसेना को नुकसान हुआ है, लेकिन भारत ने अपनी गलतियों से सीखकर दो दिन बाद पाकिस्तान पर सफल हमला किया। उन्होंने बताया कि भारतीय सेना पाकिस्तान की सीमा में 300 किलोमीटर अंदर तक हमले करने में सक्षम थी।

इंटरव्यू के बाद कई अहम सवाल

खरगे ने सोशल मीडिया पर लिखा कि सीडीएस के इंटरव्यू के बाद कई अहम सवाल खड़े हुए हैं, जिनके जवाब देने के लिए सरकार को तुरंत संसद का विशेष सत्र बुलाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार सेना की वीरता का श्रेय खुद ले रही है और देश को सच्चाई से दूर रख रही है।

तीन मुख्य सवाल उठाए

कांग्रेस अध्यक्ष ने तीन मुख्य सवाल उठाए हैं। पहला, ऑपरेशन सिंदूर की पूरी जांच होनी चाहिए ताकि यह पता चल सके कि सेना कितनी तैयार थी और कितना नुकसान हुआ। दूसरा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के युद्ध विराम कराने के दावों की सच्चाई क्या है, जो शिमला समझौते का अपमान लगता है। तीसरा, क्या भारत और पाकिस्तान के बीच कोई नई समझौता हुआ है और उसकी शर्तें क्या हैं।

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

1 hour ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

2 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

3 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

4 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

4 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

4 hours ago