पटना। बिहार में शनिवार को प्रशासनिक फेरबदल का बड़ा कदम उठाया गया, जिसमें 18 जिलों के जिलाधिकारी (डीएम) सहित कुल 47 IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गईं. इस फेरबदल में 6 प्रमंडलों में नए आयुक्त भी नियुक्त किए गए हैं. इसके साथ ही 5 अधिकारियों को पदोन्नति भी दी गई है, जबकि 1 अधिकारी को अतिरिक्त जिम्मेदारी सौपी गई है. सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में अधिसूचनाएं जारी की हैं.
पटना के जिलाधिकारी के रूप में त्यागराजन एसएम की नियुक्ति की गई है, जबकि नालंदा के डीएम के रूप में कुन्दन कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई है. अन्य जिलों के नए डीएम में खगड़िया के लिए नवीन कुमार, दरभंगा के लिए कौशल कुमार और मधुबनी के लिए आनंद शर्मा शामिल हैं. इसके अलावा, प्रमंडलीय आयुक्तों के पद पर भी बदलाव हुए हैं. पटना प्रमंडल के आयुक्त के रूप में चंद्रशेखर सिंह, सारण प्रमंडल के आयुक्त के रूप में राजीव रौशन और दरभंगा प्रमंडल के आयुक्त के रूप में कौशल किशोर को नियुक्त किया गया है.
इस फेरबदल के तहत भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 2010 बैच के 13 अधिकारियों को सचिव और सचिव स्तर के पद पर कार्य करने के लिए अतिरिक्त शक्तियां प्रदान की गई हैं. इनमें पटना के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह और कॉम्फेड के निदेशक राजकुमार सहित अन्य प्रमुख अधिकारी शामिल हैं. इसके अलावा अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) कुंदन कृष्णन को नई दिल्ली स्थित स्थानिक आयुक्त के विशेष कार्य पदाधिकारी की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौपी गई है.
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…