Uttar Pradesh में राम मंदिर समेत इन 100 टूरिस्ट प्लेसेस में दिखेगा QR code का जादू

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश सरकार राज्य (Uttar Pradesh government) के पर्यटन क्षेत्र को नई दिशा देने की दिशा में एक और महत्वाकांक्षी कदम उठाने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi) के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने पर्यटकों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए एक अभिनव पहल की शुरुआत की है। इसके तहत राज्य के 100 प्रमुख पर्यटन स्थलों पर QR कोड आधारित ऑडियो टूर की सुविधा शुरू की जा रही है, जो देसी-विदेशी पर्यटकों को एक अनूठा अनुभव प्रदान करेगी।

पर्यटन को बढ़ावा देगा यह कदम

पर्यटन विभाग की इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक महत्व और प्राकृतिक सुंदरता को डिजिटल तकनीक के माध्यम से दुनिया भर के पर्यटकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। यह कदम न केवल पर्यटन को बढ़ावा देगा बल्कि उत्तर प्रदेश को एक आधुनिक पर्यटन गंतव्य के रूप में स्थापित करने में भी सहायक सिद्ध होगा।

ऑडियो टूर से मिलेगा नया अनुभव

इस परियोजना की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि ऑडियो टूर 15 भाषाओं में उपलब्ध होंगे। इसमें 10 भारतीय भाषाएं - हिंदी, बंगला, तमिल, तेलुगु, मराठी, गुजराती, अंग्रेजी, कन्नड़, ओडिया और मलयालम शामिल हैं। वहीं अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की सुविधा के लिए 5 विदेशी भाषाओं - फ्रेंच, स्पेनिश, जर्मन, जापानी और मंदारिन में भी ऑडियो कंटेंट उपलब्ध होगा। पर्यटकों को 5 से 7 मिनट की आकर्षक ऑडियो कहानियों के माध्यम से प्रत्येक पर्यटन स्थल की विस्तृत जानकारी मिलेगी। ये ऑडियो टूर प्रोफेशनल वॉयसओवर कलाकारों द्वारा रिकॉर्ड किए जाएंगे और इनमें बैकग्राउंड म्यूजिक तथा परिवेशीय ध्वनियां भी शामिल होंगी।

ये 100 पर्यटन स्थल होंगे शामिल

यह परियोजना उत्तर प्रदेश के 100 चुनिंदा और प्रतिष्ठित पर्यटन स्थलों को कवर करेगी। इनमें प्रयागराज का त्रिवेणी संगम और आनंद भवन, अयोध्या की श्री राम जन्मभूमि और कनक भवन, वाराणसी का काशी विश्वनाथ मंदिर और प्रसिद्ध गंगा आरती, आगरा का विश्व प्रसिद्ध ताजमहल, मथुरा-वृंदावन की श्री कृष्ण जन्मभूमि और बांके बिहारी मंदिर तथा लखनऊ का ऐतिहासिक बड़ा इमामबाड़ा जैसे महत्वपूर्ण स्थान शामिल हैं।

डिजिटल तकनीक से आधुनिक पर्यटन

योगी सरकार की यह पहल डिजिटल तकनीक को अपनाकर पर्यटन को आधुनिक और सुलभ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। QR कोड को उत्तर प्रदेश पर्यटन की आधिकारिक वेबसाइट और मोबाइल ऐप (एंड्रॉयड और iOS दोनों प्लेटफॉर्म) के साथ एकीकृत किया जाएगा। इससे पर्यटक आसानी से सामग्री तक पहुंच सकेंगे। विशेष रूप से कम नेटवर्क कनेक्टिविटी वाले क्षेत्रों की समस्या को ध्यान में रखते हुए ऑफलाइन पहुंच का भी प्रावधान रखा गया है। इससे पर्यटक बिना किसी रुकावट के सभी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

4 hours ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

5 hours ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

6 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

7 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

8 hours ago