Categories: देश

SIR को लेकर जनता के बीच उतरेगी कांग्रेस… दिसंबर में दिल्ली में होगी मेगा रैली

SIR की प्रकिया में खामी और वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस ने दिसम्बर के पहले हफ्ते में दिल्ली के रामलीला मैदान में बड़ी रैली का ऐलान किया है, साथ ही ज़मीनी स्तर पर नेताओं की जवाबदेही और जिम्मेदारी तय करने का फैसला किया है।

दिल्ली में होगी बड़ी रैली—दिसंबर के पहले हफ्ते में रामलीला मैदान में शक्ति प्रदर्शन का ऐलान

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी के साथ ढाई घण्टे चली बैठक में वरिष्ठ नेताओं और SIR प्रकिया होने वाले 12 राज्यों के विधायक दल नेता-प्रदेश अध्यक्ष शामिल हुए। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में वरिष्ठ नेता और गुजरात के प्रभारी महासचिव मुकुल वासनिक ने दो-टूक कहा कि, रैली और कार्यक्रम तो करने ही चाहिए। लेकिन बूथ स्तर पर बीएलए की नियुक्ति हुई है या नहीं, वो जाकर एसआईआर का फॉर्म भरवा रहे हैं या नहीं। मानिटरिंग सेंटर काम कर रहा है या नहीं। इसकी पूरी पड़ताल होनी चाहिए। इसके बाद जहां कमज़ोरी दिखे वहां बूथ स्तर से लेकर, प्रदेश अध्यक्ष, विधायक दल नेता से लेकर प्रभारी या महासचिव की जवाबदेही तय हो, कड़ा एक्शन हो।Z साथ ही तय हुआ कि, दिसम्बर के पहले हफ्ते में दिल्ली के रामलीला रैली में बड़ी रैली का भी ऐलान किया गया।

शशि थरूर की बैठक से गैरहाज़िरी बनी चर्चा—वेणुगोपाल बोले, ‘न्योता भेजा गया था’

बैठक में ये सुझाव भी आया कि, चलते चुनाव में 10 हज़ार रुपये महिलाओं को देने जैसी योजनाओं की तर्ज पर बाकी राज्यों में कोई कदम न उठे। साथ ही चुनाव आचार संहिता के बाद वोटर लिस्ट में कोई नाम जोड़ा या घटाया न जाये। इसके लिए लीगल टीम को कानूनी उपाय तैयार करने को भी कहा गया।
सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर हमला बोलते हुए कहा कि, Sir प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से कराना चुनाव आयोग की ज़िम्मेदारी है, लेकिन वही गड़बड़ी कर रहा है, तो लोकतंत्र बचाने के लिए हमको ये सब करना पड़ रहा है। हालांकि, इस बैठक की शुरुआत में शशि थरूर का नहीं आना चर्चा का विषय बना। केसी वेणुगोपाल ने बताया कि, उनको न्योता भेजा गया था।

ये भी पढ़े: नीतीश कुमार 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बनने को तैयार, NDA गठबंधन ने बनाई सहमति!

हालांकि शशि थरूर के दफ़्तर के सूत्रों ने बताया कि, उनकी तबियत ठीक नहीं थी, जिसकी जानकारी केरल प्रभारी को उन्होंने दे दी थी। इसके बावजूद थरूर-कांग्रेस के बीच पिछले काफी वक्त से नरम-गरम का रिश्ता कयासों को बल तो देता ही है।

-कनिका कटियार

Recent Posts

लुधियाना में तेज रफ्तार Tiago EV ने 6 वाहनों को मारी टक्कर, 5 घायल

Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…

1 hour ago

नेपाल में लगातार बारिश से बढ़ा गंडक का जलस्तर, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ी चिंता

Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…

1 hour ago

RCB के कप्तान रजत पाटीदार को बड़ा सम्मान मिली मानद डॉक्टरेट की उपाधि

Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…

2 hours ago

PM मोदी के साथ AI-मॉर्फ्ड तस्वीर पर दिल्ली HC का नोटिस, Dipke समेत अन्य से स्पष्टीकरण की मांग

Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…

2 hours ago

हांगझोउ के ब्रॉन्ज से नागोया के सिल्वर तक, गुलवीर सिंह ने फिर बढ़ाया भारत का मान

Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…

2 hours ago

KBC में पहुंचे आतंकी कसाब को फांसी दिलाने वाले वकील, लगे भारत माता के नारे, अमिताभ बोले- दुश्मन की औकात

KBC 18 Ujjwal Nikam: कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 18 के इस वीकेंड एपिसोड में फिल्म…

2 hours ago