अध्यात्म

Horoscope 19 Nov, 2025 : कहीं तरक्की की सीढ़ियां, कहीं उलझनों का जाल- जानें आज का सितारा-संदेश

Horoscope 19 Nov 2025 : आज के दिन 12 राशियों के जीवन में अलग-अलग तरह की घटनाएं देखने को मिलेंगी। कहीं खुशियों की बरसात होगी, तो कहीं थोड़ी परेशानियां भी दिख सकती हैं। आइए जानते हैं, आज का सरल और आसान भाषा में राशिफल-

मेष (Aries)

आज का दिन थोड़ा मिला-जुला रहेगा। किसी दूर के रिश्तेदार से दुखद खबर मिल सकती है। अपने काम दूसरों पर छोड़ना ठीक नहीं होगा, इससे दिक्कतें बढ़ सकती हैं। लेन–देन में खुद ध्यान रखें और किसी रिस्क वाले काम में न पड़ें।

वृषभ (Taurus)

आज आपके लिए उलझनों वाला दिन हो सकता है। आप कोई काम शुरू करेंगे, लेकिन बीच में रुकावट आ सकती है। सेहत का ध्यान रखें। परिवार का कोई सदस्य आर्थिक मदद कर सकता है। आप नया वाहन लेने की प्लानिंग भी कर सकते हैं, जिसके लिए लोन की जरूरत पड़ेगी।

मिथुन (Gemini)

आपके लिए आज का दिन तरक्की से भरा रहेगा। नौकरी का अच्छा अवसर मिल सकता है। एक के बाद एक खुशखबरी से मन उत्साहित रहेगा। बच्चों या परिवार की ओर से भी कोई अच्छी खबर मिलेगी। नई चीजें सीखने की इच्छा जागेगी।

कर्क (Cancer)

आज का दिन ठीक रहेगा। काम की गति अच्छी रहेगी और मन की एक इच्छा पूरी होकर खुशी देगी। बस, किसी काम को करते-करते वह बिगड़ न जाए, इसका ध्यान रखें। ऑफिस में बॉस से बहस न करें।

सिंह (Leo)

आज आपके लिए खास मुलाकातें होने का संकेत है। ज़रूरत से ज्यादा दूसरों के मामलों में न बोलें, वरना झगड़ा हो सकता है। अपने काम की पूरी योजना बनाकर चलें। मां से किया कोई वादा पूरा करेंगे।

कन्या (Virgo)

आज अच्छे नतीजे मिलेंगे। काम की सही योजना बनाएं। कोई विरोधी आपके खिलाफ साज़िश कर सकता है, इसलिए सतर्क रहें। किसी फैसले पर पछतावा भी हो सकता है। घर में सरप्राइज पार्टी का माहौल खुश कर देगा।

तुला (Libra)

आज नया घर या कोई संपत्ति खरीदने का अच्छा दिन है। किसी विरोधी की बातों में न आएं। सहयोगी की सलाह से लाभ मिलेगा। आपकी गलती सामने आ सकती है, लेकिन पति-पत्नी के बीच चल रही नाराज़गी खत्म होगी।

वृश्चिक (Scorpio)

राजनीति से जुड़े लोगों को नए पद की प्राप्ति हो सकती है। घर में मेहमान आएंगे, जिससे माहौल खुशनुमा होगा। बोलचाल में मधुरता बनाए रखें। दोस्तों के साथ पार्टी की योजना बन सकती है।

धनु (Sagittarius)

आज का दिन सामान्य रहेगा। किसी पुरानी बात पर बहस हो सकती है, जिसे बात करके हल करना चाहिए। पुरानी बीमारी में राहत मिलेगी। माता-पिता से काम की सलाह मिल सकती है।

मकर (Capricorn)

आज खुशी का दिन है। परिवार में किसी की शादी की बात तय हो सकती है। नौकरी में प्रमोशन की खबर मिलेगी। अपने खर्चों पर कंट्रोल रखें और किसी को निजी जानकारी न दें।

कुंभ (Aquarius)

आप तरक्की की दिशा में आगे बढ़ेंगे। एक साथ कई काम आने से तनाव हो सकता है, लेकिन धैर्य से काम पूरा कर लेंगे। कोई कानूनी मसला परेशान कर सकता है। अनजान लोगों से दूरी रखें। जीवनसाथी से सरप्राइज मिलेगा।

मीन (Pisces)

आज आप अपनी जरूरतों पर खर्च करेंगे। बॉस से खुशखबरी मिल सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी जरूरी है। विदेश में पढ़ाई के इच्छुक लोगों को नया मौका मिल सकता है। किसी पुराने दोस्त से लंबे समय बाद मुलाकात होगी।

Kajal Sharma

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

5 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

5 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

6 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

7 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

7 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

7 hours ago