Tej Pratap Yadav : बीते दिनों पार्टी ने निकाले जाने के बाद सोमवार को RJD विधायक और लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने पहली बार मीडिया में अपनी बात रखी.राष्ट्रीय जनता दल और परिवार से निकाले जाने को लेकर तेज प्रताप यादव ने दावा किया कि पार्टी में उनके साथ साजिश हुई. इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि उनकी जान को खतरा है और सरकार से सुरक्षा की मांग की.
तेज प्रताप यादव ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) से छह साल के लिए बाहर किए जाने को साजिश बताते हुए कहा कि पार्टी से निकाले जाने की पूरी घटना को बिहार की जनता ने देखा है. तेजप्रताप ने कहा कि वह घुल-मिलकर रहने वाले व्यक्ति हैं और इसी स्वभाव का कुछ लोगों ने फायदा उठाया. उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी के भीतर बैठे 4-5 लोगों ने उनके खिलाफ साजिश रची और उन्हें परिवार व पार्टी से बाहर करवा दिया. हालांकि तेज प्रताप ने इन कथित साजिशकर्ताओं के नाम लेने से इनकार करते हुए कहा कि मैं पापी लोगों का नाम नहीं लेना चाहता, लेकिन उन्हें खुली चुनौती देता हूं. हम जनता के पास जाएंगे और वही हमारा न्याय करेगी.
बातचीत के दौरान तेज प्रताप यादव ने दावा किया कि उन्हें जान का खतरा है और उनके दुश्मन हर जगह फैले हुए हैं. उन्होंने सरकार से अपनी सुरक्षा बढ़ाने की मांग करते हुए कहा कि जो लोग उनके निजी जीवन को बर्बाद करने पर तुले हैं, उनसे वह किसी कीमत पर समझौता नहीं करेंगे.
इस दौरान अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव और पिता लालू प्रसाद यादव को लेकर तेज प्रताप ने भावुक प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि मेरे पिता को मेरी भी आयु लग जाए.तेजस्वी को लेकर उन्होंने कहा कि मैं बड़ा भाई हूं और छोटे भाई को आशीर्वाद देता हूं. उसका जीवन सफल हो,यही मेरी शुभकामना है.
कुछ समय पहले तेज प्रताप यादव ने फेसबुक पोस्ट किया था.जिसमें वह एक महिला जिसका नाम अनुष्का यादव के साथ वो नजर आ रहे थे. उन्होंने इस पोस्ट में अनुष्का से अपने प्रेम का इजहार किया था. हालांकि बाद में तेज प्रताप ने सफाई देते हुए कहा कि उनका अकाउंट हैक कर लिया गया था और फोटो को एडिट कर वायरल किया गया.इस घटना के बाद लालू प्रसाद यादव ने तेज प्रताप को पार्टी और परिवार से छह साल के लिए बाहर कर दिया.
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…