हिमाचल में सरकारी टीचर की घिनौनी हरकत : 24 स्टूडेंट्स के साथ किया सेक्सुअल हैरेसमेंट, ऐसे हुआ खुलासा..

Himachal News : एक शिक्षक का अपने छात्रों के जीवन का काफी योगदान होता है। माता-पिता के बाद शिक्षक पर ही भरोसा किया जा सकता हैं। लेकिन हिमाचल में एक टीचर ने उस भरोसे का गला घोंट दिया है। दरअसल, सिरमौर जिले में एक टीचर ने अपने ही स्कूल में पढ़ने वाली 24 छात्राओं के साथ सेक्सुअल हैरेसमेंट किया है डरी सहमी बच्चियों ने हिम्मत करके इसके बारे में अपने प्रिंसिपल को बताया। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

छात्राओं ने लिखित शिकायत दी

जानकारी के मुताबिक, आठवीं से दसवीं कक्षा की छात्राओं ने स्कूल के प्रिंसिपल से उत्पीड़न की शिकायत की थी। इसके बाद स्कूल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी और शिक्षक को गिरफ्तार किया गया। स्कूल प्रशासन का कहना है कि शुक्रवार को 24 छात्राओं ने उनको लिखित शिकायत दी। जिसके बाद से उनके टीचर की इस हरकत के खिलाफ स्कूल ने सबसे पहले पुलिस को घटना के बारे में सूचना दी।  

पीड़ित ने लगाए गंभीर आरोप

छात्राओं का आरोप है कि टीचर उनको गलत तरीके से देखता था। कई छात्राओं को बुलाकर उसने गलत तरीके से छुआ है। स्कूल प्रशासन ने बताया कि शिकायत को स्कूल की यौन उत्पीड़न रोधी समिति को भेज दिया गया था। उन्होंने कहा कि शनिवार को छात्राओं के पेरेंट्स को बैठक के लिए बुलाया गया और पाया गया कि उनमें से अधिकतर को अपनी बच्ची के उत्पीड़न के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।

गिरफ्तार आरोपी पर POCSO के तहत कार्रवाई

पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 75 (यौन उत्पीड़न) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (POCSO) अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

4 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

4 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

5 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

6 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

6 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

7 hours ago