By-election results
नई दिल्ली। चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं। गुजरात की विसावदर विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार गोपाल इटालिया ने 17 हजार से ज्यादा वोटों से बड़ी जीत हासिल की है।
वहीं, गुजरात की ही कडी सीट पर बीजेपी के राजेंद्र कुमार (राजू भाई) ने कांग्रेस प्रत्याशी रमेश भाई चावड़ा को 39 हजार वोटों से मात दी है। केरल की नीलांबुर सीट पर कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट ने जीत हासिल की है। यूडीएफ के उम्मीदवार आर्यदान शौकत ने सीपीआई(एम) के एम स्वराज को 11 हजार वोटों से हराया है।
उधर, पश्चिम बंगाल की कालीगंज सीट पर टीएमसी को जीत मिली है। पंजाब की लुधियाना वेस्ट विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार को विजय मिली है।
यहां पर भाजपा की सरकार है। बीजेपी नेता भूपेंद्र पटेल राज्य के सीएम हैं। कुल 182 विधानसभा सीटों में बीजेपी के पास 161 सीट हैं, वहीं कांग्रेस के पास 12 और आम आदमी पार्टी के पास चार विधायक हैं। वहीं एक सीट समाजवादी पार्टी और दो निर्दलीयों के पास है।
पश्चिम बंगाल में इस वक्त तृणमूल कांग्रेस की सरकार है। टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी राज्य की सीएम हैं। कुल 294 विधानसभा सीटों में टीएमसी के पास 215 विधायक हैं। वहीं भाजपा के पास 77 विधायक हैं। राज्य में कांग्रेस का एक भी विधायक नहीं है।
यहां पर आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार है। भगवंत मान राज्य के मुख्यमंत्री हैं। कुल 117 विधानसभा सीटों में आम आदमी पार्टी के पास 91 सीटें हैं। वहीं कांग्रेस के पास 18 सीट, शिरोमणि अकाली दल (SAD) के पास 3 सीट, बीजेपी के पास 2 और BSP के पास एक सीट है। वहीं राज्य में एक निर्दलीय विधायक है।
यहां पर लेफ्ट डेमोक्रेटिक फंट (LDF) की सरकार है। पिनाराई विजयन राज्य के मुख्यमंत्री हैं। कुल विधानसभा की सीटें 140 हैं, जिसमें LDF के पास 98 और यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) के पास 41 सीटें हैं।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…