Categories: खेल

पूर्व भारतीय कप्तान का छलका दर्द…कहा- मेरे नाम भी होते 50 से ज्यादा शतक

Most centuries for India : पूर्व भारतीय कप्तान और बाएं हाथ के दिग्गज बल्लेबाज सौरव गांगुली के नाम पूरे करियर में 38 शतक है. वो भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ियों में पांचवें नंबर पर हैं. लेकिन फिर भी दादा को अपने करियर में कई शतक से चूकने का अफसोस है.

भारत के लिए 38 शतक

भारत के लिए खेलते हुए सौरव गांगुली 311 वनडे इंटरनेशनल और 113 टेस्ट मैच में 18575 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 38 शतक जमाए. लेकिन वो अपने इन उपलब्धियों से काफी खुश नहीं लग रहे. बता दें कि 2008 में गांगुली ने आखिरी इंटरनेशनल मैच खेल,उन्होंने संन्यास का ऐलान कर दिया था. जिसके 17 साल बाद अब सौरव गांगुली का दर्द छलका है.

30 बार बनाया 80 से ज्यादा स्कोर

दरअसल बीते दिनों एक मीडिया एजेंसी को दिए इंटरव्यू में जब उन से पुछा गया कि वो पुराने गांगुली को क्या सलाह देंगे तो गांगुली ने कहा कि मैं अपने करियर में कई बार शतक लगाने से चूक गया. जिसका मुझे अफसोस है. पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा कि मैंने कई बार 90 और 80 रन बनाए लेकिन ये शतक में नहीं बदल सका. जानकारी के लिए बता दें कि गांगुली अपने पूरे करियर में 30 बार 80 के स्कोर से ज्यादा और शतक पूरा करने से पहले ही आउट हो गए.

भारते के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी

  • सचिन तेंदुलकर: 100 शतक
  • विराट कोहली: 82 शतक
  • रोहित शर्मा: 49 शतक
  • राहुल द्रविड़: 48 शतक
  • वीरेंद्र सहवाग और सौरव गांगुली: 38-38 शतक
Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

एशियन गेम्स 2026 में भारत के निशानेबाजों का जलवा, गोल्ड के साथ बनाया नया एशियाई रिकॉर्ड

India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…

27 minutes ago

Gold Price Today: फिर सस्ता हुआ सोना, दिल्ली में 24 कैरेट का भाव ₹1,52,820

Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…

48 minutes ago

दारोगा भर्ती परीक्षा में फिर उठे सवाल, खगौल सेंटर पर समय से पहले खुली प्रश्न पुस्तिकाओं की सील

Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…

1 hour ago

‘वादा निभाया होता तो लद्दाख में हिंसा नहीं होती’, सोनम वांगचुक ने अमित शाह से मांगा इस्तीफा

Sonam Wangchuk Ladakh Violence: लद्दाख के लेह में हुई हिंसा और पुलिस गोलीबारी को एक…

2 hours ago

UN महासभा में नेपाल के PM बालेन शाह ने भारत को कहा शुक्रिया, जानें वजह

Balen Shah India thanks UN General Assembly: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संयुक्त राष्ट्र…

2 hours ago

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आज से आगाज, ग्रेटर नोएडा में जुटेगा कारोबार का बड़ा मंच

UPITS 2026: ग्रेटर नोएडा का इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट शुक्रवार से पांच दिनों के…

3 hours ago