दिल्ली एनसीआर में गर्मी का प्रकोप : विशेषज्ञों के सुझाव से करें शरीर को ठंडा

नई दिल्ली : देश के कई हिस्सों में बढ़ते तापमान के साथ गर्मी का प्रकोप जारी है। इस मौसम में अपने शरीर को ठंडा रखना एक चुनौती बन गई है। गर्मी से आपके शरीर को कई प्रकार की बीमारियां जकड़ लेती हैं। स्किन के लिए भी गर्मी काफी परेशानी लेकर आती हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने कुछ सरल उपाय सुझाए हैं जो गर्मी से राहत दिला सकते हैं।

पानी है जीवन का आधार

डॉक्टरों के अनुसार, गर्मी में सबसे महत्वपूर्ण बात है शरीर में पानी की कमी न होने देना। दिन भर में कम से कम 8-10 गिलास पानी पीना जरूरी है। नारियल पानी, छाछ, और नींबू पानी भी शरीर को हाइड्रेट रखने में मददगार हैं। पानी की मात्रा को शरीर तक पहुंचाने पर आपका शरीर ठंडा रहता है।

खानपान में करें ये बदलाव

पोषण विशेषज्ञ सुझाते हैं कि गर्मी के मौसम में ठंडक देने वाले फल और सब्जियों का सेवन करना चिहिए। तरबूज, खीरा, दही, पुदीना जैसे प्राकृतिक ठंडक देने वाले खाद्य पदार्थ शामिल करें। तली-भुनी और मसालेदार चीजों से बचने की कोशिश करें। फास्ट फूड भी आपके शरीर को कई नुकसान पहुंचाते हैं। इससे भी बचने की जरूरत है।

इन कपड़ों को पहनने से गर्मी होगी दूर

फैशन एक्सपर्ट्स का कहना है कि गर्मी में हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें। काले और गहरे रंग के कपड़े गर्मी को अवशोषित करते हैं। ढीले-ढाले कपड़े हवा के संचार में मदद करते हैं। हल्के रंग के कपड़े धूप और गर्मी को एब्जॉर्ब कर लेते हैं। जिस पहनने पर आपको गर्मी का एहसास भी कम होता है।

घर को ऐसे रखें ठंडा

विशेषज्ञों के मुताबिक, गर्मी में धूप आते ही आपका घर एकदम गर्म हो जाता है। इससे बचने के लिए आप अपने घरों में नीले रंग के पर्दे लगाकर धूप को अंदर आने से रोक सकते हैं। शाम के समय छत पर पानी का छिड़काव करें। पंखे और कूलर का सही इस्तेमाल करें। मौसम विभाग की सलाह है कि दोपहर 12 से 4 बजे के बीच घर से बाहर न निकलें। जरूरी काम हो तो छाता, टोपी और धूप का चश्मा जरूर साथ रखें।

योग और व्यायाम का समय बदलें

गर्मी में सुबह जल्दी या शाम को व्यायाम करें। शीतली प्राणायाम जैसे योगासन करें जो शरीर को ठंडक प्रदान करते हैं। डॉक्टरों का कहना है कि अगर तेज बुखार, चक्कर आना, या सांस लेने में तकलीफ हो तो तुरंत डॉक्टरों से संपर्क करें। हीट स्ट्रोक की स्थिति में देर न करें। स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी जारी की गई एडवाइजरी में कहा है कि गर्मी से बचाव के लिए इन सरल उपायों को अपनाकर आप भी स्वस्थ रह सकते हैं।

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

12 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

13 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

14 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

14 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

15 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

15 hours ago