Categories: देश

अब इजरायल ने फोर्डो न्यूक्लियर साइट पर बरसाए बम, ईरान के इविन जेल पर भी अटैक

Israel-Iran War: अमेरिका के बाद अब इजरायल ने भी ईरान के फोर्डो न्यूक्लियर साइट पर हमला किया है। ईरान की न्यूज़ एजेंसी तस्नीम ने अपने रिपोर्ट में इसकी पुष्टि की है। एजेंसी के मुताबिक क़ोम प्रांत स्थित क्राइसिस मैनेजमेंट हेडक्वार्टर ने जानकारी दी कि इजरायली सेना ने ईरान के फोर्डो परमाणु संयंत्र पर हमला किया है, एक दिन पहले ही इसे अमेरिकी सेना ने निशाना बनाया था।

कुख्यात इविन जेल पर हमला

इतना ही नहीं इजरायल ने ईरान की इविन जेल को भी निशाना बनाया है। आईडीएफ द्वारा इविन जेल के प्रवेश द्वारों पर अटैक किया गया है। इविन जेल ईरान का एक कुख्यात जेल है। यहां पर ख़ामेनेई के विरोधियों को रखा गया है। इजरायल का कहना है कि इस हमले का लक्ष्य राजनीतिक कैदियों को भगाना है।

ट्रंप को बताया गैंबलर

परमाणु ठिकानों पर लगातार हमले के बाद भी ईरान का कहना है कि वो अपना न्यूक्लियर प्रोग्राम बंद नहीं करेंगे। ईरान ने डोनाल्ड ट्रंप को गैंबलर बताया है। धमकी देते हुए कहा है कि ट्रंप ने यद्ध शुरू किया है लेकिन इसे ख़त्म ईरान करेगा। इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप ईरान में तख्तापलट की तरफ इशारा कर चुके हैं। जिसमें उन्होंने एक पोस्ट के जरिए कहा कि मौजूदा ईरानी सरकार ईरान को फिर से महान नहीं बना सकती है तो सत्ता परिवर्तन क्यों नहीं होना चाहिए?

बंकर बस्टर बम गिराए

बता दें कि अमेरिका ने कल ईरान के 3 परमाणु ठिकानों पर हमला करके इस युद्ध में एंट्री की है। ईरान के फोर्डो, नतांज और इस्फहान में परमाणु ठिकानों पर ऑपरेशन मिडनाइट हैमर के तहत बमबारी की गई। इन न्यूक्लियर ठिकानों पर 13,608 किलो वजनी बंकर बस्टर बम गिराए गए।

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

दिल्ली अक्षरधाम में अन्नकूट महोत्सव, भगवान स्वामिनारायण को चढ़ाए गए 1,256 सात्विक व्यंजन

Delhi Akshardham Annakut Mahotsav 2026: नई दिल्ली, 10 नवंबर 2026: दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर…

9 hours ago

इबोला से जूझ रहे कांगो में ISIS से जुड़े आतंकियों का हमला, 180 मरीज अस्पताल छोड़कर भागे; 33 लोगों की मौत

Congo Ebola Attack: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) के पूर्वी हिस्से में इबोला…

11 hours ago

शहडोल में दर्दनाक हादसा, पुलिस की गाड़ी देखकर तालाब में कूदे 4 किशोर; 3 की मौत, परिवारों को 4-4 लाख की मदद

Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल में एक दर्दनाक हादसे में तीन किशोरों की तालाब…

12 hours ago

बुल्गारिया में भीषण सड़क हादसा, 50 गाड़ियां आपस में टकराईं; 11 लोगों की मौत, 48 घायल

Bulgaria Road Accident: यूरोपीय देश बुल्गारिया में मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण भीषण सड़क…

12 hours ago

सोनिया गांधी के खुलासे पर शर्मिष्ठा मुखर्जी का पलटवार, बोलीं- PM बनने की महत्वाकांक्षा रखना अपराध नहीं

Sonia Gandhi Pranab Mukherjee PM Ambition: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा Belonging:…

12 hours ago

गुजरात में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, एक कोच का शीशा टूटा; यात्री सुरक्षित

Vande Bharat Express Stone Pelting: गुजरात के अमरेली जिले में साबरमती से वेरावल जा रही…

12 hours ago