Categories: Others

गाजियाबाद में 35 लाख की धोखाधड़ी का सनसनीखेज मामला : माता-पिता समेत 23 लोगों पर बेटी ने करवाई FIR

Ghaziabad News : गाजियाबाद के संगम पार्क, मकनपुर की रहने वाली शशि ने अपनी मां संतोष देवी, पिता सोहनलाल, भाई जितेंद्र समेत 23 लोगों पर प्लॉट दिलाने के बहाने 35 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का गंभीर आरोप लगाया है। शशि ने खोड़ा थाने में इन सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है, जिसमें उन्होंने परिवार वालों पर बातों के जाल में फंसाकर रुपये हड़पने और पति के पुश्तैनी मकान को बिकवाने का दबाव बनाने की बात कही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुश्तैनी मकान बेचने पर किया मजबूर

शशि ने दर्ज मुकदमे में बताया कि वर्ष 2018 में उनकी मां संतोष देवी, पिता सोहनलाल और भाई जितेंद्र ने उन्हें मकनपुर मुख्य मार्ग पर स्थित एक प्लॉट के बारे में जानकारी दी, जिसका मालिक कविनगर निवासी मनोज कुमार माहेश्वरी था। परिवार वालों ने 44 लाख रुपये में यह प्लॉट दिलाने का भरोसा दिलाया। इतना ही नहीं, माता-पिता ने शशि को उनके पति का पुश्तैनी मकान बेचने की सलाह भी दी, ताकि प्लॉट खरीदने के लिए पैसे जुटाए जा सकें। हालांकि, शशि के पति ने मकान बेचने से साफ इनकार कर दिया।

प्लॉट की रजिस्ट्री पर धोखाधड़ी

शशि ने बताया कि पति के साथ विचार-विमर्श के बाद उन्होंने प्लॉट नंबर सात खरीदने का फैसला किया। इसके लिए उन्होंने प्लॉट मालिक मनोज माहेश्वरी को 12 लाख रुपये का भुगतान किया और उनके पति के नाम नोटरी के जरिए मुक्तारनामा करवाया। लेकिन इसके बाद भी बाकी रकम और प्लॉट की रजिस्ट्री को लेकर परिवार और अन्य लोगों ने धोखाधड़ी की। शशि का आरोप है कि कुल 35 लाख रुपये की रकम हड़प ली गई और प्लॉट का कोई वैध दस्तावेज उन्हें नहीं सौंपा गया।

रैकेट पकड़ने में जुटी पुलिस

इस मामले ने न केवल परिवारिक रिश्तों में विश्वासघात को उजागर किया है, बल्कि प्रॉपर्टी के नाम पर होने वाली धोखाधड़ी की गंभीर समस्या को भी सामने लाया है। खोड़ा पुलिस ने शशि की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस धोखाधड़ी में शामिल सभी 23 लोग कौन-कौन हैं और उनका इस रैकेट में क्या रोल रहा।

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

Trump on BRICS: ट्रंप का रुख क्यों बदला? BRICS में मोदी-Xi-पुतिन की तस्वीरों से क्यों बढ़ी हलचल?

Trump on BRICS: ब्रिक्स 2026 के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी…

6 minutes ago

बिहार: पर्यटन स्थल पर 6 युवकों ने महिला से की बदसलूकी और छेड़छाड़, कैमरे में कैद हुई घटना; केस दर्ज

Bihar: बिहार के बांका जिले में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर…

15 minutes ago

फ्लाइट से पहले पायलट को नशे में मिलना पड़ा भारी, एयर इंडिया ने किया निलंबित

Air India Pilot Suspended: स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की उड़ान…

22 minutes ago

अब सुअर की किडनी से होगा इंसानों का ट्रांसप्लांट? दिल्ली के अस्पताल ने शुरू किया नया विभाग

Pig Kidney Xenotransplantation India: किडनी ट्रांसप्लांट के लिए डोनर की कमी बड़ी चुनौती बनी हुई…

38 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, जम्मू से पटना तक कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध

Congress Protest Against Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और गिरफ्तारी की…

40 minutes ago

ब्रजेश पाठक की डॉक्टरों से अपील, हिंदी-देवनागरी में लिखें दवा-जांच के नाम; मातृभाषा में संवाद पर जोर

Brajesh Pathak Hindi Prescription: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रदेश…

59 minutes ago