Construction of mosque to begin in Ayodhya
Ayodhya Mosque New Map: राम मंदिर निर्माण पूरा होने के बाद अब धन्नीपुर में बनने वाली मस्जिद को लेकर अटकी प्रक्रिया दोबारा सक्रिय हो गई है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले को छह साल और राम मंदिर उद्घाटन को लगभग दो वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन मुस्लिम पक्ष को मिली पाँच एकड़ भूमि पर अभी तक निर्माण की शुरुआत नहीं हो सकी थी। अब इस परियोजना में बड़ा अपडेट सामने आया है।
इंडो-इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन द्वारा तैयार किया गया पहला आधुनिक डिजाइन स्थानीय समुदाय को स्वीकार नहीं था। अंडाकार ढांचे और बिना पारंपरिक मेहराबों वाली दो मीनारों की शैली को लोगों ने अस्वीकार कर दिया। इसके साथ ही नक्शा पास कराने की प्रक्रिया पूरी न होने के कारण पहले दाखिल आवेदन स्वतः निरस्त हो गया। अब ट्रस्ट ने एक बिल्कुल नया, पारंपरिक स्वरूप वाला डिजाइन तैयार किया है, जिसमें पांच मीनारें और एक प्रमुख गुंबद शामिल होगा। नया नक्शा 31 दिसंबर तक अयोध्या विकास प्राधिकरण में मंजूरी के लिए प्रस्तुत किया जाएगा।
ट्रस्ट अध्यक्ष जुफर अहमद फारूकी के अनुसार, सभी अनुमतियाँ समय पर मिल गईं तो मार्च 2026 से मस्जिद निर्माण शुरू होने की उम्मीद है। भूमि की सॉयल टेस्टिंग पूरी हो चुकी है, और प्रवेश मार्ग चौड़ीकरण को लेकर प्रशासन से सहमति बनी है।
पूरे परिसर पर लगभग 65 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है, जबकि अब तक ट्रस्ट के पास केवल तीन करोड़ रुपये ही जमा हो पाए हैं। फारूकी मानते हैं कि दान और जनसहयोग बेहद कम है, जिसके कारण परियोजना की गति प्रभावित हो रही है।
पाँच मीनार और एक विशाल गुंबद
लगभग 5000 लोगों के एक साथ नमाज़ पढ़ने की क्षमता
कैंसर अस्पताल, संग्रहालय, लाइब्रेरी और सामुदायिक किचन
रिसर्च सेंटर, शैक्षिक व सामाजिक सुविधाएँ
पूरी पाँच एकड़ भूमि का आधुनिक, बहुउद्देश्यीय विकास
धन्नीपुर की यह मस्जिद न केवल धार्मिक स्थल होगी, बल्कि एक बड़े सामाजिक और सांस्कृतिक केंद्र के रूप में विकसित होने की तैयारी में है।
Delhi Akshardham Annakut Mahotsav 2026: नई दिल्ली, 10 नवंबर 2026: दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर…
Congo Ebola Attack: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) के पूर्वी हिस्से में इबोला…
Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल में एक दर्दनाक हादसे में तीन किशोरों की तालाब…
Bulgaria Road Accident: यूरोपीय देश बुल्गारिया में मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण भीषण सड़क…
Sonia Gandhi Pranab Mukherjee PM Ambition: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा Belonging:…
Vande Bharat Express Stone Pelting: गुजरात के अमरेली जिले में साबरमती से वेरावल जा रही…