Sitamarhi Punaura Dham
Sitamarhi Punaura Dham: बिहार के सीतामढ़ी जिले में आज का दिन ऐतिहासिक बनने जा रहा है। माता जानकी (सीता माता) के भव्य मंदिर का शिलान्यास आज किया जाएगा। यह मंदिर धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन की दृष्टि से बेहद खास माना जा रहा है। बता दें कि 67 एकड़ भूमि पर भव्य मंदिर परिसार का निर्माण मात्र 42 सप्ताह यानी मात्र 11 महीने में होना है।
मंदिर निर्माण की घोषणा के बाद से ही स्थानीय लोग काफी उत्साहित हैं। कई लोगों का मानना है कि वर्षों पुरानी उनकी आस्था को अब आकार मिलने जा रहा है। कार्यक्रम स्थल पर भारी संख्या में श्रद्धालु और आमजन के पहुंचने की उम्मीद है। इस खास मौके पर देश के गृह मंत्री अमित शाह और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शिलान्यास कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। दोनों नेता एक मंच पर दिखाई देंगे, जिससे इस कार्यक्रम की राजनीतिक अहमियत भी बढ़ जाएगी।
मंदिर की नींव एक विशेष धार्मिक परंपरा के साथ रखी जाएगी। देश की 11 पवित्र नदियों जैसे गंगा, यमुना, गोदावरी, सरस्वती, नर्मदा, कावेरी, क्षिप्रा, गंडक, घाघरा, पुनपुन और सोन से लाए गए पवित्र जल से नींव डाली जाएगी। इससे मंदिर को एक आध्यात्मिक ऊर्जा और महत्व भी मिलेगा।
यह मंदिर सीतामढ़ी को वैश्विक धार्मिक मानचित्र पर स्थापित करने का कार्य करेगा। सीतामढ़ी को देवी सीता का जन्मस्थान माना जाता है, और यह मंदिर उस ऐतिहासिक आस्था को और मजबूत करेगा। इसके साथ ही, स्थानीय व्यापार, होटल इंडस्ट्री और पर्यटन को भी मजबूती मिलेगी।
शिलान्यास समारोह के लिए जिला प्रशासन ने विशेष सुरक्षा व्यवस्था की है। वीआईपी नेताओं की मौजूदगी को देखते हुए पुलिस, अर्धसैनिक बलों और सुरक्षा एजेंसियों को तैनात किया जाएगा। यातायात व्यवस्था, प्रवेश और निकास मार्गों पर भी विशेष निगरानी रखी जाएगी।
ये भी पढ़े: बिहार में महिलाएं बनीं ‘किंगमेकर’: वोटर टर्नआउट ने बदला चुनावी समीकरण
अमित शाह और नीतीश कुमार की मौजूदगी से यह कार्यक्रम धार्मिक के साथ-साथ राजनीतिक नजरिए से भी महत्वपूर्ण बन गया है। यह मंदिर न केवल धार्मिक धरोहर होगा, बल्कि केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त प्रयास का प्रतीक भी बनेगा।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…