आज राज्यसभा में पीएम मोदी दे सकते हैं जवाब
Budget Session: लोकसभा में पीएम नरेंद्र मोदी की स्पीच के बिना ही हंगामे के बीच धन्यवाद प्रस्ताव पारित हो गया है। स्पीकर ओम बिरला ने हंगामे के बीच ही धन्यवाद प्रस्ताव को वोटिंग के लिए लिया और ध्वनिमत से सदन ने इसे पारित कर दिया। वर्ष 2004 में पीएम रहे मनमोहन सिंह भी अपना भाषण नहीं दे पाए थे। गौरतलब है, बजट सत्र के7वें दिन गुरुवार को लोकसभा में हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही को 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया था। इसके बाद शुरू हुई कार्यवाही में धन्यवाद प्रस्तात को वोटिंग के जरिए पारित किया गया। रिपोट्स हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब राज्यसभा को संबोधित कर सकते हैं। बीते बुधवार को लोकसभा में हंगामे के चलते प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान अपनी बात नहीं रख पाए। इसलिए माना जा रहा है कि लोकसभा में उनके जवाब के बिना ही धन्यवाद प्रस्ताव पास किया जा सकता है।
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने X पर पूर्व पीएम रहे मनमोहन सिंह का वीडियो पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि 2004 में बीजेपी वालों ने डॉ. मनमोहन सिंह को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव देने से रोक दिया था। यह इसलिए अहम है, क्योंकि अभी संसद का बजट सत्र चल रहा है, जिसमें प्रधानमंत्री को धन्यवाद प्रस्ताव में हिस्सा लेते हुए अपनी बात रखनी है, लेकिन सदन में विपक्षी दलों द्वारा शोर-शराबे की वजह से वे ऐसा नहीं कर पा रहे हैं। जिससे यह मुद्दा फिर से राजनीतिक बहस का विषय बन गया है।
सस्पेंशन के खिलाफ एक दिन पहले विरोध-प्रदर्शन तेज हो गए, जिससे लोकसभा को चार बार स्थगित करना पड़ा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बुधवार शाम 5 बजे धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब देना था, लेकिन विपक्ष की महिला सांसदों द्वारा सदन में हंगामा करने के बाद उनका भाषण टाल दिया गया।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…