Categories: नोएडा

ये कमिश्नरेट है बाबू लापरवाही नहीं चलेगी : नोएडा में सीपी लक्ष्मी सिंह का बड़ा एक्शन, थाना प्रभारी और चौकी इंचार्ज सस्पेंड

Noida News : सेक्टर-24 में हुई मारपीट की घटना के बाद पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने सख्त कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी और चौकी इंचार्ज को निलंबित कर दिया है। इंस्टाग्राम कमेंट विवाद से शुरू हुई यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद चर्चा में आई है।

थार गाड़ी से जानबूझकर टक्कर मारी

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर की रिपोर्ट के अनुसार, सेक्टर-53 में दो पक्षों के बीच इंस्टाग्राम पोस्ट पर की गई टिप्पणी को लेकर विवाद हुआ था। मारपीट के दौरान जब एक युवक सड़क पर चल रहा था, तो विरोधी पक्ष के लोगों ने तेज रफ्तार थार गाड़ी से उसे जानबूझकर टक्कर मारी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक हवा में उछलकर सड़क किनारे की नाली में जा गिरा।

अधिकारियों की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई

पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने थाना सेक्टर-24 प्रभारी निरीक्षक श्यामबाबू शुक्ला और चौकी प्रभारी गिझोड़ उप-निरीक्षक जगमोहन सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आरोप है कि थाना प्रभारी ने घटना की जानकारी होने के बाद भी उच्चाधिकारियों से इसे छुपाया और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास नहीं किए। पुलिस कमिश्नरेट के मुताबिक, यह कृत्य कर्तव्यों के प्रति लापरवाही और अनुशासनहीनता का प्रमाण है।

वायरल वीडियो से उजागर हुआ मामला

घटना का वीडियो किसी व्यक्ति द्वारा बनाया गया था, जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो गया। एडीसीपी सुमित शुक्ला के अनुसार, यह विवाद इंस्टाग्राम पर की गई कमेंटबाजी से शुरू हुआ था। पहले दोनों पक्षों में मारपीट हुई और बाद में युवक को जान से मारने की नीयत से तेज रफ्तार थार से टक्कर मार दी गई।

आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी पुलिस

पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि वे जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेंगे और इस तरह की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वायरल वीडियो के आधार पर जांच तेज कर दी गई है और मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। विभागीय जांच के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

सिक्किम में लैंडस्लाइड, ओडिशा में चक्रवात की बारिश; 20 से ज्यादा घर बहे, 10 हजार लोग सुरक्षित जगह पहुंचे

Sikkim Landslide: सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार की देर रात बड़ा…

55 minutes ago

अंतरिक्ष से आया रहस्यमयी रेडियो सिग्नल, 63.4 प्रकाश वर्ष दूर ग्रह से जुड़ा पहला संकेत

Beta Pictoris b Radio Signal: अंतरिक्ष से मिले एक रहस्यमयी रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों का…

1 hour ago

Trump-Xi Meet: ट्रंप और शी जिनपिंग की बैठक में क्या-क्या हुआ? जानें प्रमुख बातें

Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…

1 hour ago

UAE की कंपनी में बॉस ने कर्मचारियों को तोहफे में बांटे iPhone

UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…

1 hour ago

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

2 hours ago

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

2 hours ago