Crime News
Crime News: बिहार के सुपौल जिले में शौचालय के उपयोग को लेकर महिलाओं के बीच हुए विवाद में एक भाई ने अपने ही भाई पर गोली चला दी। जिसकी अस्पताल में मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल, सुपौल जिले के छातापुर थानाक्षेत्र के माधोपुर पंचायत स्थित राम टोला में शुक्रवार की रात शौचालय के उपयोग को लेकर महिलाओं के बीच मामूली विवाद हो गया था। जिसके बाद इसी मामूली विवाद में एक भाई ने अपने सगे भाइयों और भतीजे पर गोली चला दी। इस गोलीबारी में बड़े भाई सुशील कुमार राम गंभीर रूप से घायल हो गया जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। फिजियोथेरेपिस्ट के रूप में कार्यरत सुशील कुमार चार भाइयों में सबसे बड़े थे। मृतक की 6 बेटियां और एक बेटा है।
यह भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा में चिराग पासवान : छात्रों को पढ़ाया राजनीति का पाठ, बोले- बिहार चुनाव…
वहीं, फायरिंग में छोटे भाई 36 वर्षीय सुनील कुमार राम को भी दो गोलियां लगी हैं। सुनील एक प्राथमिक विद्यालय में प्रभारी प्रधानाध्यापक और बीएलओ है, जबकि उनके 19 वर्षीय बेटे गुड्डू के बांह में भी गोली लगी है। तीनों को घायल (Crime News) अवस्था में पहले छातापुर सीएचसी लाया गया, जहां से उन्हें रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल में डॉ. सुशील की मौत हो गई जबकि अन्य दो लोगों का इलाज जारी है।
यह भी देखें: Bihar Election 2025: चिराग पासवान का Nitish Kumar पर बड़ा वार, अपराध पर उठाए सवाल | Top News
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…