खेल

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने जॉर्जिना से की शादी, दूल्हा-दुल्हन की पहली तस्वीर वायरल

Ronaldo Marriage News: पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपनी गर्लफ्रेंड जॉर्जिना रोड्रिगेज से शादी कर ली है। शादी के बाद दोनों ने दूल्हा-दुल्हन के रूप में पहली तस्वीर शेयर की, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। तस्वीर के साथ रोनाल्डो ने लिखा, “C ❤️ G”।

ठीक एक साल पहले हुई थी सगाई

रोनाल्डो और जॉर्जिना ने 12 अगस्त 2025 को सगाई की थी। उस वक्त जॉर्जिना ने इंस्टाग्राम पर एंगेजमेंट रिंग की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था, 'हां, मैं आपसे प्यार करती हूं। इस जिंदगी और आने वाली हर जिंदगी में।' दोनों करीब 10 साल से साथ हैं। उन्होंने 2017 की शुरुआत में अपने रिश्ते की पुष्टि की थी और उसी साल ज्यूरिख में फीफा फुटबॉल अवॉर्ड्स में पहली बार साथ नजर आए थे।

रोनाल्डो ने खेला अपना आखिरी विश्व कप

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने फीफा विश्व कप 2026 में पुर्तगाल का प्रतिनिधित्व किया। उनकी टीम राउंड ऑफ 16 में स्पेन से 1-0 से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई। मुकाबले से पहले रोनाल्डो ने ऐलान किया था कि यह उनका आखिरी फीफा विश्व कप होगा। हार के बाद उन्हें मैदान से जाते समय भावुक और आंखों में आंसू लिए देखा गया।

Sunil Gupta

Recent Posts

हरियाणा के बावल इंडस्ट्रियल एरिया में आग का कहर, सेक्टर-3 की दो कंपनियां राख; घंटों मशक्कत के बाद पाया गया काबू

Bawal Sector 3 Fire News: रेवाड़ी के बावल औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार देर रात अचानक…

22 minutes ago

एशियन गेम्स 2026 में भारत के निशानेबाजों का जलवा, गोल्ड के साथ बनाया नया एशियाई रिकॉर्ड

India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…

1 hour ago

Gold Price Today: फिर सस्ता हुआ सोना, दिल्ली में 24 कैरेट का भाव ₹1,52,820

Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…

1 hour ago

दारोगा भर्ती परीक्षा में फिर उठे सवाल, खगौल सेंटर पर समय से पहले खुली प्रश्न पुस्तिकाओं की सील

Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…

2 hours ago

‘वादा निभाया होता तो लद्दाख में हिंसा नहीं होती’, सोनम वांगचुक ने अमित शाह से मांगा इस्तीफा

Sonam Wangchuk Ladakh Violence: लद्दाख के लेह में हुई हिंसा और पुलिस गोलीबारी को एक…

2 hours ago

UN महासभा में नेपाल के PM बालेन शाह ने भारत को कहा शुक्रिया, जानें वजह

Balen Shah India thanks UN General Assembly: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संयुक्त राष्ट्र…

3 hours ago