Noida Suicide Case: उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक नवविवाहिता की 16वीं मंजिल से गिरने के बाद मौत हो गई। घटना सेक्टर-108 स्थित डिवाइन मीडोज सोसाइटी की है, जहां 24 वर्षीय कामिनी कुमारी ने कथित तौर पर छलांग लगा दी। कामिनी की शादी करीब एक महीने पहले 11 जुलाई को हुई थी। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
थाना प्रभारी के मुताबिक, परिजनों की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है। पुलिस ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। कामिनी मूल रूप से एटा की रहने वाली थी और पति मंथन धीमान के साथ सेक्टर-108 स्थित एक सोसाइटी के फ्लैट नंबर 1602 में किराये पर रहती थी। मंथन देहरादून का रहने वाला है और एक निजी कंपनी में वीडियो एडिटर के तौर पर काम करता है।
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में पति मंथन ने बताया कि कामिनी पिछले कुछ समय से अवसाद में थी और उसका इलाज चल रहा था। कामिनी पहले एक BPO में नौकरी करती थी, लेकिन कुछ समय पहले उसने नौकरी छोड़ दी थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद उसके मायके वाले भी नोएडा पहुंचे। परिजनों ने पति पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच की जा रही है।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…