CSK vs LSG Match: रविवार को आईपीएल का 53वां मैच चेन्नई में सीएसके और एलएसजी के बीच खेला गया। सीएसके ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। पहले बल्लेबाजी करने आए एलएसजी के ओपनर जॉस इंग्लिश ने ताबड़तोड़ 33 गेंदों में 85 रनों की पारी खेली। जबकि मिचल मार्श 10 गेंदों पर 10 रन ही बना सके। वहीं, शाहबाज़ अहमद ने 25 गेंदों पर 43 रनों पारी खेलते हुए टीम के स्कोर को 203 रन तक पहुंचा दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीएसके की टीम की शुरुआत अच्छी रही। टीम का पहला विकेट 45 रन पर गिरा। संजू सेमसन ने 28 रनों की पारी खेली। उर्विल पटेल ने अपनी तेज-तर्रार पारी में 65 रन बनाए। फिलहाल टीम के 56 गेंदों में 70 रनों की जरूरत है।
13वें ओवर की पहली गेंद पर लखनऊ सुपर जायंट्स के अक्षत रघुवंशी ने डीप मिड-विकेट की ओर शॉट खेला और दोनों बल्लेबाजों ने तेजी से दो रन लेने का इशारा किया। पहला रन आसानी से पूरा हुआ, लेकिन दूसरे रन के प्रयास में एडेन मार्करम वापसी करते वक्त फंस गए। तभी डेवाल्ड ब्रेविस ने मैदान पर कमाल की चुस्ती दिखाते हुए गेंद को पकड़कर सीधे स्ट्राइकर एंड पर तेज और सटीक थ्रो जड़ दिया। गेंद स्टंप्स पर जा लगी और मार्करम क्रीज से काफी दूर रह गए, जिससे वह रन आउट हो गए।
साउथ अफ्रीका के लिए ओपनिंग करने वाले एडेन मार्करम को लखनऊ सुपर जायंट्स ने इस मुकाबले में मध्यक्रम में उतारा। हालांकि, वह इस मौके का फायदा नहीं उठा सके और 7 गेंदों में सिर्फ 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। मार्करम टीम के लिए पांचवें विकेट के रूप में आउट हुए, जिससे लखनऊ की पारी पर दबाव और बढ़ गया।
Meerut: उत्तर प्रदेश के मेरठ में दिवाली की रात पटाखे की तेज आवाज एक छह…
Tamil Nadu: तमिलनाडु में सरकारी बैंक खातों को निशाना बनाकर करोड़ों रुपये की कथित साइबर…
Russia Dan-T Loitering Munition: रूस ने यूक्रेन के साथ जारी युद्ध के बीच अपनी लंबी…
Iran Hormuz Strait Navigation System: होर्मुज स्ट्रेट में बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने दावा…
Pranab Mukherjee PM Ambition: कांग्रेस नेता और पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने 2010 में तत्कालीन…
Jensen Huang Net Worth: Nvidia के CEO जेनसेन हुआंग की संपत्ति में सोमवार को शेयर…